हरियाणा विद्यालय विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घाेषित 10वी के परीक्षा परिणाम में लड़कियों न ने फिर लहराया परचम

हरियाणा विद्यालय विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घाेषित 10वी के परीक्षा परिणाम में लड़कियों न ने फिर परचम लहराया है। लड़कियों ने लड़कों को मात दी है। परीक्षा में 57.39 फीसद विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें परीक्षा में 62.17 प्रतिशत लड़कियों पास हुई हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 53.43 रहा है। झज्‍जर के हिमांशु, करहंस (पानीपत)  कुमारी संजू, सांघन (कैथल) की ईशा देवी और नरवाना (जींद) शालिनी 497 अंक हासिल कर टॉपर रहे हैं।

परीक्षा परिणाम की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं बोर्ड सचिव श्री राजीव प्रसाद ने यहां बोर्ड मुख्यालय ने की। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम  सायं 04:00 बजे बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in एवं www.indiaresults.com पर देख सकते हैं। यह परिणाम बोर्ड द्वारा तैयार करवाई गई मोबाईल एप पर भी देखा जा सकता है। इस मोबाईल एप को गूगल प्ले स्टोर में जाने के बाद *Education Board Bhiwani Haryana” सर्च करते हुए डाउनलोड किया जा सकता है।

अध्यक्ष ने बताया किपरीक्षा में 3,64,967 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 2,09,445 उत्तीर्ण हुए एवं 17,196 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आयी है तथा 1,38,326 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं। इस परीक्षा, में 199,732 छात्र बैठे थे, जिनमें 1,06,717 पास हुए तथा 1,65,235 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,02,728 पास हुई।

डॉ. सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 52.71 रही तथा प्राइवेट विद्यालयों को पास प्रतिशत 62.33 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 58.59 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को पास प्रतिशतता 54.19 रही है।

 

प्रथम स्थान (497 अंक)

  • हिमांंशु, न्यूटन हाईस्कूल, झज्जर
  • कु. संजू, आशादीप आदर्श हाई स्कूल, करहंस (पानीपत)
  • ईशा देवी, शिव शिक्षा निकेतन वमावि सांघन (कैथल)
  • शालिनी, महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, नरवाना (जींद)

द्वितीय स्थान (496 अंक)

  • निधि, कैप्टन आर.सी. वमावि शिव नगर, हिसार,
  • रितिका, रावमावि गाजूवाला (फतेहाबाद),
  • तन्नू, आशादीप आदर्श हाईस्कूल, करहंस (पानीपत)
  • दिव्या, सरस्वती हाईस्कूल, ऐलनाबाद (सिरसा)

तृतीय स्थान (495 अंक)

  • एकता, सूूरजभान मेेमोरियल हाई स्कूल, काकरोड़ (जींद)
  • मुस्कान, एसएस जैन कवमावि, सिरसा
  • साहिल भारद्वाज, नेशनल रवि, किशनपुरा (पानीपत)
  • छाया, ज्ञान सरोवर विद्या मंदिर हाईस्कूल, जींद
  • अंशु, एवरेस्ट हाईस्कूल, बराड़ बुआना (जींद)
  • पूजा देवी, आर्य वमावि हैबितपुर (हिसार)
  • शुभांशु कुमार ओझा, सरस्वती उमावि अकबरपुर (सोनीपत)
  • निधि, आर्यन सेंट सोफिया हाई स्कूल, भट्टू कलांं (फतेहाबाद)

परीक्षा परिणाम के मुख्य बिंदु

  • सेेकेंडरी परीक्षा का परिणाम 57.39 प्रतिशत
  • स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 69.80 प्रतिशत
  • ग्रामीण क्षेत्र की पास प्रतिशतता 58.59
  • शहरी क्षेत्र की पास प्रतिशतता 54.19
  • राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता – 52.71
  • प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता – 62.33
  • सेकेंडरी (शिक्षा) परीक्षा में 3,64,967 परीक्षार्थियों में 2,09,445 उत्तीर्ण एवं 17,196 की कम्पार्टमेंट
  • सेकेंडरी (स्वयंपाठी) परीक्षा में 10,328 परीक्षार्थी प्रविष्ठ, जिनमें 7,209 उत्तीर्ण
  • शैक्षिक परीक्षा में 62.17 प्रतिशत कामयाब लड़कियां
  • शैक्षिक परीक्षा में 53.43 प्रतिशत कामयाब लड़के
Back to top button