हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में ड्रोन मैपिंग के जरिये हो रहे प्रॉपर्टी सर्वे ने पकड़ ली रफ्तार

 हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में ड्रोन मैपिंग के जरिये हो रहे प्रॉपर्टी सर्वे ने रफ्तार पकड़ ली है। अभी तक 29 नगर पालिकाओं में हुए सर्वे में 47 हजार प्रॉपर्टी अधिक मिली हैं। सर्वे पूरा होने से जहां पालिकाओं की आय में इजाफा होगा, वहीं इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के अनुरूप योजनाएं बनाने और आमजन तक सुनियोजित तरीके से लाभ पहुंचाना सुनिश्चित होगा।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन के मुताबिक प्रदेश में कुल 86 पालिकाएं हैं, जिनमें से 29 में सर्वे पूरा हो चुका, जबकि 51 में सर्वे जारी है। नई बनाई गई पालिकाओं में सर्वे की तैयारी है। सर्वे के लिए ठेकेदार एजेंसी याशी कंसल्टेंसी द्वारा इन शहरों की प्रॉपर्टी का मौका सर्वेक्षण, ऑनलाइन डाटा, वार्ड मानचित्र, कालोनी मानचित्र, क्षेत्र मानचित्र एवं यूनिक गली कोड के आधार पर अभी तक 2 लाख 92 हजार 634 प्रॉपर्टी का डिजिटलाइजेशन का काम पूरा किया जा चुका है। यह पालिकाओं की प्रॉपर्टी के पहले के आंकड़े 2 लाख 45 हजार 619 से 47 हजार ज्यादा है।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि सभी निकायों में एकरूपता के आधार पर सेक्टर स्तर पर गली कोड व प्रॉपर्टी नंबर का आवंटन किया गया है। इससे पूरे प्रदेश में प्रॉपर्टी टैक्स को एकल खिड़की पद्धति के जरिये संचालित किया जाएगा। प्रॉपर्टी ऑनलाइन होने से संबंधित पालिका की आय में बढ़ोतरी होगी, क्योंकि 15 से 25 फीसद के करीब अधिक प्रॉपर्टी चिन्हित की गई है। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक भूखंड की अपनी यूनिक आइडी होने से लोगों को खरीद-बिक्री से लेकर बिजली, पानी, सीवर समेत किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए इसी यूनिक आइडी का इस्तेमाल करना होगा।

इन शहरों में बढ़ी प्रॉपर्टी

नगर पालिका सर्वे से पूर्व प्रॉपर्टी मौजूदा समय में प्रॉपर्टी बढ़ी प्रॉपर्टी
असंध 10840 12540 1700
अटेली मंडी 3884 4846 962
बराड़ा 17897 18082 185
बरवाला 14971 18956 3985
बावल 7153 7558 405
बवानी खेड़ा 3840 4695 855
बेरी 5769 6136 367
भूना 6826 8677 1851
घरौंडा 16844 20884 4040
हथीन 7076 7738 662
इंद्री 5398 6420 1022
जुलाना 5331 7839 2508
कलानौर 9188 10454 1266
कालांवाली 12021 13059 1038
कनीना 6000 6877 877
खरखौदा 9640 11720 2080
लोहारू 718 1905 1187
महम 10200 13982 3782
नांगल चौधरी 6000 5092 908
नीलोखेड़ी 8111 8620 509
निसिंग 7492 8229 737
नूंह 7021 9080 2059
पुन्हाना 10948 11413 465
पूंडरी 5530 6618 1088
रानिया 8707 9517 810
रतिया 12935 16803 3868
सफीदों 7039 12188 5149
सिवानी 6083 8662 2579
तरावड़ी 12066 13953 1887
Back to top button