हरभजन और गीता बसरा पहली बार दिखे बेटी के साथ

नई दिल्ली। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और टीम इंडिया के धांसू बॉलर्स में से एक हरभजन सिंह की 6 महीने की बेटी हिनाया हीर की पहली तस्वीर लोगों के सामने आई।

भज्जी की प्यारी गुड़िया उस समय कैमरे में कैद हुईं जिस समय वो अपने पापा हरभजन सिंह और मम्मी गीता बसरा संग अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में मत्था टेकने पहुंची थीं।

मालूम हो कि 9 साल के लंबे अफेयर के बाद हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा ने पिछले साल 29 अक्टूबर को शादी की थी। हिनाया का जन्म इस साल की जुलाई में हुआ था। बेटी के जन्म से कुछ समय पहले ही गीता अपने मम्मी-पापा के पास लंदन चली गई थीं।

हिनाया का जन्म लंदन में हुआ

मालूम हो कि हिनाया का जन्म लंदन में हुआ है।

हाल ही में गीता अपनी बेटी संग भारत लौटी थीं। ये पहला मौका है, जब अपनी बिटिया के साथ गीता और हरभजन साथ नज़र आए हैं।

Back to top button