हनुमान जयंती इन चार राशियों के लिए होगा बेहद खास…

प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से या उनका स्मरण करने मात्र से ही भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष यह पर्व 6 अप्रैल 2023, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।

सनातन धर्म में हनुमान जी को कलयुग के देवता के रूप में पूजा जाता है। माना जाता है कि इनकी उपासना करने से साधक को बल, बुद्धि, तेज, ऐश्वर्य, धन और सुख की प्राप्ति होती है। बता दें कि ज्योतिषविदों के अनुसार इस वर्ष हनुमान जयंती पर कुछ राशियों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को हनुमान जयंती पर प्राप्त होगी हनुमान जी की कृपा।

हनुमान जयंती 2023 इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

वृषभ राशि: हनुमान जयंती का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस दिन आत्मविश्वास में वृद्धि और आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापार और कार्यक्षेत्र के लिए भी यह महीना इस राशि के लिए शुभ साबित होगा।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों पर वर्तमान समय में शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में इस दिन हनुमान जी की पूजा मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ मानी जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि शास्त्रों में बताया गया है कि बजरंबली की पूजा करने से शनि ग्रह का दुष्प्रभाव कम हो जाता है। इसके साथ कार्यक्षेत्र में उन्नति और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि: हनुमान जयंती का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस दिन से आय के नए स्रोत मिलेंगे, इसकी संभावनाएं अधिक है। साथ ही कार्य क्षेत्र में नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान परिवार का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा और व्यापार में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए हनुमान जयंती पर्व भाग्योदय लेकर आ रहा है। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे और विभिन्न क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। साथ ही पदोन्नति के भी संकेत मिल रहे हैं।

Back to top button