हंगामे से शुरू हुआ बजट सत्र का दूसरा दिन, नारे लगाते हुए पहुंचे कांग्रेस विधायक

गैरसैंण, चमोली: विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन भी हंगामे से शुरू हुआ। कांग्रेस विधायक गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर सदन तक नारे लगाते हुए पहुंचे। वहीं भाजपा विधायकों ने भी जवाबी नारेबाजी की। भराड़ीसैंण विधानसभा के प्रवेश द्वार तक पैदल पहुंचे कांग्रेस विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की। आज दो अभी दो-गैरसैंण राजधनी दो, के नारे लगाते हुए उन्होंने विधानसभा के विधानसभा के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। हंगामे से शुरू हुआ बजट सत्र का दूसरा दिन, नारे लगाते हुए पहुंचे कांग्रेस विधायक

वहीं, भाजपा विधायकों ने भी गैरसैण के विकास की बात कहते हुए प्रवेश द्वार पर कांग्रेस के जवाब में नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने गैरसैंण के मुद्दे पर कांग्रेस को दोगुला बताया। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि गैरसैंण में विधानभवन बनाने का काम कांग्रेस ने ही किया था। भाजपा सरकार ने सिर्फ जनता को गुमराह किया। सदन में नियम 310 पर गैरसैंण मुद्दे पर चर्चा की मांग की जाएगी। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने भाजपा को राजधानी के सवाल पर रुख स्पष्ट करना होगा। 

विधानसभा में सत्र के दौरान भी कांग्रेस विधायक नारे लगाते रहे। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष कांग्रेस ने गैरसैण को राजधानी बनाने का मुद्दा उठाया । स्पीकर के नियम 58 के तहत ग्राह्यता पर चर्चा की अनुमति देने पर कांग्रेस विधायक शांत हुए। इसके बाद चर्चा आरंभ हुई । इस दौरान स्पीकर ने विधानसभा में लगभग एक दर्जन विधेयकों के अधिनियम बनने की घोषणा की। साथ ही सरकार ने 13 विधेयक पेश किए।

Back to top button