स्वर्गाश्रम क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने लंगूर को वन विभाग ने पकड़ लिया….

स्वर्गाश्रम क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने लंगूर को वन विभाग ने पकड़ लिया है। यह लंगूर स्वर्गाश्रम क्षेत्र में कई लोगों को काट चुका है।

पिछले कुछ दिनों से स्वर्गाश्रम गद्दी के आसपास के क्षेत्र में एक लंगूर आतंक का पर्याय बना था। लंगूर ने कई स्थानीय लोगों व पर्यटकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। यहां से गुजरने वाले लोग लंगूर के आतंक से पिछले कुछ दिनों से भयभीत थे और वन विभाग से लगातार लंगूर को पकड़ने की मांग कर रहे थे।

बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने कटखने लंगूर को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया। जिसके बाद वन क्षेत्राधिकारी डीपी उनियाल टीम के साथ जाल लेकर मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने लंगूर को पकड़ने के प्रयास शुरू किए। लंगूर एक पेड़ पर चढ़ गया। स्थानीय युवक कमल जोशी, किशन राजपूत आदि ने लंगूर को पेड़ से उतारने का प्रयास किया। इस बीच देहरादून से लंगूर को ट्रंकुलाइज करने के लिए भी टीम आ गई थी, लेकिन जैसे ही लंगूर नीचे उतरा टीम ने उसे जाल में कैद कर लिया।

Back to top button