स्वतंत्रता दिवसः हरियाणा राज्यपाल सोलंकी ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

70वें स्वतंत्रता दिवस पर पंचकूला में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी लेकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में शहीदों को याद किया और उनकी बहादुरी के कई किस्से सुनाए।
स्वतंत्रता दिवसः हरियाणा राज्यपाल सोलंकी ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

ये भी पढ़े: अभी अभी: हुर्रियत नेताओं के घर, NIA ने की बड़ी कार्यवाही, गिलानी…

स्वतंत्रता दिवस समारोह पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस अवसर राज्यपाल ने कहा कि भारतवासियों के लिए आज बड़े गर्व और गौरव का दिन है। एक और गर्व की बात ये है कि हरियाणा इस साल अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है। राज्यपाल ने प्रदेश की मौजूदा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और 50 साल के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डाला।

Back to top button