सोनिया गांधी का 72वॉ जन्मदिवस हर्ष उल्लास के साथ मना और हजारों निराश्रितो को बांटे कम्बल

 
सोनिया गांधी का 72वॉ जन्मदिवस हर्ष उल्लास के साथ मना और हजारों निराश्रितो को बांटे कम्बल
अमेठी। लोक सभा में विधानसभा के प्रत्येक विकास खंड एवं नगर पंचायत, नगर पालिका में सोनिया गांधी का जन्मदिन 72वॉ हर्ष एंव उल्लास के साथ मनाया गया। प्रत्येक ब्लाक में निराश्रितो को हजारो कम्बल वितरित किये गये। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष नगर अध्यक्ष ने सोनिया गांधी दीघार्यू होने के लिए केक काटे और मिठाईया बाटी। जगह-जगह वृक्षारोपण तथा महिला स्वशक्तिकरण पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अमेठी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बैठक बुलाई। और केक काटकर सोनिया गांधी के दीघायु होने की कामना की। इस अवसर पर मिठाई बाटी गयी। और तीन सौ निराश्रितो को कम्बल वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि कांग्रेस समन्वयक दिनेश गर्ग, विशिष्ट अतिथि जिलामहामंत्री नरसिंह बंहादुर सिंह अतिथि जिला सचिव जय प्रकाश यादव आदि नेताओ ने निराश्रितो को कम्बल वितरित किया। इस मौके पर अब्दुल वाहिद, राकेश सिंह बैश्य दिनेश तिवारी , महेन्द्र सिंह, श्रीनिवास मिश्र, राजकुमार पांडेय रामकेदार पासी मोहम्मद फारूक अहमद बाबर उदयराज यादव, भारत धुरिया आदि पार्टी के प्रमुख नेता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
भेटुआ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष कृपा शंकर यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का 72वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने श्रीमती गांधी को त्याग की प्रतिमूर्ति करार दिया। राजनीति में श्रीमती गांधी का समर्पण सदेव यादगार रहेगा। उन्होंने मोह-माया को त्यागकर संविधान की रक्षा के लिए राजनीति में कदम रखा। इस कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी नरसिंह बहादुर सिंह, उपप्रभारी जय प्रकाश यादव कांग्रेस समन्वयक दिनेश गर्ग , किसान मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला आदि ने निराश्रितो को कम्बल वितरित किया। इस मौके पर ब्रम्हप्रकाश शुक्ला , सुभाष सिंह, विजय तिवारी, कन्हैया लाल, सूर्य प्रकाश पांडेय आदि लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
भेटुआ गांव में सेनिया गांधी के जन्मदिन पर महिला स्वशक्तिकरण विषयक निबंध प्रतियेगिता का आयेजन किया गया। संग्रामपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोनिया गांधी इटर कालेज गुडुरी में स्कूल प्रंबधक और प्रधानाचार्य ने विविध कार्यक्रम का आयोजन किया। गौरीगंज के राजीव गांधी साइंस कालेज में विराट सद्भावना कवि सम्मलेन का आयोजन श्रीमती गांधी के जन्मदिन की पूर्व संन्ध्या पर आयोजित किया गया।
अमेठी गौरीगंज, जगदीशपुर, सलवन, तिलोई विधान सभा मुख्यालय पर तथा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में श्रीमती गांधी का जन्मदिन मनाया गया। नगर पंचायत अमेठी , मुसाफिरखाना, नगर पालिका जायस , गौरीगंज, में भी श्रीमती गांधी का जन्मदिन हर्ष एंव उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि चन्द्रकांत दूबे कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह, आदि नेताओ ने कार्यक्रम में सिरकत कर निराश्रितो को कम्बल वितरित करवाया। संजय गांधी चिकित्सालय, इन्द्रिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुंसधान केन्द्र मुंशीगंज, राजीव गांधी महिला विकास परियोजना कार्यालय पर कांग्रेस नेत्री सोनिया गाधी का जन्मदिन मनाया मिठाईया बाटी गयी तथा रोगी को फल वितरित किया गया।
 
अंजनी कुमार मिश्राअमेठी

Back to top button