सोनिया के जन्मदिन पर पुडुचेरी के CM ने दिया अनोखा तोहफा, लोगो ने उड़ाया मजाक…

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को 73 साल की हो गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए कई पहल कीं। 

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 1-1 किलो प्याज बांटी। मुख्यमंत्री की ओर से मिले इस खास तोहफे से कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा रही थी।

यह भी पढ़ें: सुहागरात के बाद दुल्हन को दी धमकी, कहा-नहीं करोगी यह काम तो रात की वीडियो कर देंगे वायरल

सोनिया गांधी को कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं मिलीं। हालांकि, देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के चलते सोनिया गांधी ने कहा कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं।

हालांकि सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की तस्वीरों का लोगों ने काफी मजाक भी उड़ाया। एक यूजर ने इसे ‘अहा कॉमेडी सीजन’ बताया, तो कुछ ने इस कदम को ‘ओवररिएक्टिंग’ करार दिया। एक यूजर ने तो कहा कि जल्द ही आईटी की छापेमारी होने वाली है। 

Back to top button