सुहागरात पर पति ने पत्नी की योनि ने डाल दी लोहे की राड और…

पाकिस्तान में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। वहशी पति ने सारी इंसानियत को दरकिनार कर ऐसी हैवानियत दिखाई कि पूरे पाकिस्तान में उसके घिनौने कृत्य की आलोचना की जा रही है। हैवान पति ने सुहागरात को अपनी पत्नी के साथ ऐसा अत्याचार किया कि उसकी जान ही चली गई। सुहागरात के दिन शौहर ने लोहे की रॉड से बीवी के साथ बलात्कार किया। घटना के बाद रिसेप्शन वाले दिन महिला की मौत हो गई। आरोपी शख्स की मानसिक हालत गड़बड़ थी। पीड़िता के परिजन ने इस बारे में पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस भी इस मामले को देखकर चौंक गई। इस कदर की हैवानियत शायद ही किसी ने नई नवेली दुल्हन के साथ होती सुनी होगी।


अस्पताल की डॉक्टर फातिमा शिरीन को जब पता लगा कि उनके अस्पताल में ऐसा केस आया तो उन्होंने इसके विरोध में ट्वीट भी किए। जिसके बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया पर लोगों का जमकर गुस्सा निकला। महिला डॉक्टर ने ट्वीट किया कि, ‘मेरी एक मरीज की जान अधिक खून बह जाने के कारण चली गई, क्योंकि घाव बहुत गहरे थे। हमने उनके पिता को पोस्टमार्टम के लिए राजी कर लिया है। उसका शौहर मनोरोगी है, जिसने उसके शरीर में लोह की रॉड से बलात्कार किया था।’ जिसकी वजह से उसके आंतरिक अंग बुरी तरह फट गए थे।

जाहिर है अगर परिवार वालों को पता था कि लड़का मनोरोगी है तो उसकी शादी ही नहीं करनी थी। लेकिन दूल्हे के परिवार वालों की लापरवाही के कारण नवविवाहित की जान चली गई। वो लड़की जिसने ससुराल के ख्वाब संजोए होंगे उसका सामना सुहागरात पर एक वहशी दरिंदे से हो गया। समाज में अक्सर लोग अपने लोगों की बीमारी छिपा कर शादी कर देते हैं लेकिन बाद में दुल्हन को लेने के देने पड़ जाते हैं।

Back to top button