सुबह जागने का समय तय करता है हमारी मृत्यु का समय, जानिए कैसे

हमेशा बोला जाता है कि सुबह जल्दी उठने की आदत बनाओ या सुबह के समय जल्दी उठें। लेकिन हममें से कई लोगो ने अपना दैनिक रुटीन इतना खराब कर दिया है कि जिसमें रात को देर तक जागते हैं व सुबह फिर देर से उठते हैं । लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो सुबह बहुत जल्दी उठ जाते हैं। वैसे हर किसी के सोने और उठने का समय निर्धारित होता है। जिस समय के अनुसार नीद आती है। अगर हम कुछ अच्छी आदते अपनाते हैं तो कुछ समय जरुर लगेगा परेशानी होगी लेकिन धीरे धीरे आदत हो जाएंगी। ये अच्छी आदतें सुखद भविष्य की ओर ले जाएंगी। आज इस लेख में हम आपको बता रहें है कि हमारे उठने का टाइम ही हमारे मौत का समय निर्धारित करेगा।

शायद ये बाते आपको सच नहीं लगेंगी लेकिन इन्हीं आदतों के कारण हमारी मौत का समय निर्धारित होता है। हम जिस प्रकार की दिनचर्या का पालन करते हैं उसी प्रकार की आदते हम में आ जाती है। इन दिनचर्या के कारण ही जीवन में कई बातों का निर्धारण होता है।

ऐसा माना जाता है हमारे शरीर के अंदर एक घडी होती है जो हमारे सोने और सुबह उठने के समय से को ही निर्धारित करती है। हमारे शरीर के अंदर की घड़ी जो हमारी सारे काम को निर्धारित करती है। इसके साथ ही यह घड़ी हमारे दिल कि धड़कन से जुड़ी होती हैं।

इसी के अनुसार यह घडी ही शरीर के द्वारा किये जाने वाले सभी काम को एक लय में करती हैं, इसी तरह मृत्यु की भी एक लय होता है। जिसके अनुसार देखा गया है की अधिकतर मौते सुबह के 11बजे होती है। इस बात की जानकारी एक रिसर्च से सामने आई है।

Back to top button