अमित शाह ने नही सीएम योगी ने चली देश की राजनीति की सबसे बड़ी चाल, देखती रह गयी सभी पार्टियां

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए देश की सभी राजनीतिक पार्टियां अपने हर तरह के हथकंडे अपना रही हैं। गौरतलब है कि बीजेपी का चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह बीजेपी के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। उनकी हर एक चाल बीजेपी के लिए रामबाण का काम करती है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा दांव खेला है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

हाल ही में योगी सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार का दावा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के पहले मुजफ्फरनगर में हुए दंगों से संबंधित लगभग 38 केस सरकार वापस लेगी। बताते चलें कि अगर ऐसा होता है तो लगभग 100 से ज्यादा आरोपियों पर दर्ज मुकदमे वापस हो जाएंगे।

फिलहाल जब मुजफ्फरनगर में दंगे हुए थे। उस दौरान उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। ऐसा बताया जा रहा है कि उस वक्त सपा सरकार के दौरान कई निर्दोष लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किए गए थे। जो आज भी चल रहे हैं।

यूपी के कई शहरों में लगातार बारिश से बढ़ी ठंड, विभाग ने दी ये बड़ी चेतावनी

अगर योगी सरकार इन केस को वापस लेती है तो वह निर्दोष लोग छूट जाएंगे। जिन्होंने कुछ किया ही नहीं था। और इसका फायदा बीजेपी को मिल सकता है। तथा इसका नुकसान सपा को हो सकता है। जाहिर सी बात है सपा बसपा में गठबंधन पहले ही हो चुका है। इससे हम कह सकते हैं कि गठबंधन को नुकसान होने के संकेत मिल रहे हैं।

 

Back to top button