सीएमएस स्टेशन रोड कैम्पस के 5 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 20 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के 5 मेधावी छात्रों को भारत सरकार द्वारा 20 लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि स्कॉलरशिप हेतु चयनित इन छात्रों में नील पोद्दार, आदर्श अग्रवाल, सिद्धार्थ शर्मा, आँचल तिवारी एवं अभिषेक सिंह श्रीवास्तव शामिल है। सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2018 में अखिल भारतीय ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

 

Back to top button