सीएमएस शिक्षकों का चरित्र निर्माण मार्च 4 सितम्बर को, रेलमंत्री पीयूष गोयल होंगे मुख्य अतिथि

एक करोड़ से अधिक के नगद पुरस्कारों से पुरष्कृत होंगे सीएमएस शिक्षक

लखनऊ, 29 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा ‘शिक्षक दिवस’ के उपलक्ष्य में आगामी 4 सितम्बर, मंगलवार को भव्य ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इस अवसर पर सी.एम.एस. द्वारा अपने 3000 से अधिक शिक्षकों व कर्मचारियों को 1 करोड़ रुपये से अधिक के पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा, जिसमें नगद धनराशि व आकर्षक उपहार शामिल है। भारत सरकार के रेलमंत्री पीयूष गोयल इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. शिक्षकों व उनके माता-पिता को सार्वजनिक रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा एवं उनकी पूज्यनीय माताजी को फलों व फूलों से तौलकर सम्मानित किया जायेगा।

श्री शर्मा ने बताया कि ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ से पूर्व सी.एम.एस. शिक्षक ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालकर जन-समुदाय को संदेश देंगे कि बदलते युग की चुनौतियों का सामना करने हेतु छात्रों को चारित्रिक व मानवीय गुणों से युक्त बनाने में अपना योगदान दें। सी.एम.एस. शिक्षकों का ‘चरित्र निर्माण मार्च’ 4 सितम्बर, मंगलवार को प्रातः 7.30 बजे गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम तक जायेगा, जहाँ यह विशाल मार्च ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ में परिवर्तित हो जायेगा।

Back to top button