सिटी बसों के नए रूट हुए तय, इन रूटों पर चलेंगी 120 सिटी बसें

लखनऊ। सिटी बसों के नए रूट तय हो गए हैं। पहली फरवरी से गोमतीनगर व दुबग्गा डिपो की बसें रूटों पर दौड़ेंगी। कुल 19 रूटों पर 120 बसों का संचालन भी होगा। नए डीपीआर में बसों की संख्या को सीमित रखा गया है। जो नए रूट तय किए गए हैं, उन पर पहली फरवरी से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़े :-बसपा सुप्रीमो ने शुरू की कामकाज की समीक्षा, लिया फीडबैक 
इसके लिए दोनों डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इतना ही नहीं, जिन रूटों को बद किया गया है, उन पर परिवहन निगम की बसों का चलाया जाएगा। गोमतीनगर डिपो से दस रूटों पर कुल 48 बसें और दुबग्गा नौ रूट पर कुल 72 बसों को चलाया जाएगा।
ये भी पढ़े :-नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने आर्थिक महाशक्ति के लिए कही ये बात 
सिटी बस ट्रांसपोर्ट प्रबंध निदेशक आरिफ सकलैन ने बताया कि गोमतीनगर बस डिपो से बाराबंकी मार्ग, देवा, मोहनलालगंज व हैदरगढ़ रूट पर चलने वाली और दुबग्गा डिपा से मोहनलालगंज, पारा, चंद्रावल, माती, बीकेटी, बहरुं, माल, देवां शरीफ व बाराबंकी रूट पर चलने वाली सिटी बसों को बंद किया गया है।
दरअसल, गोमतीनगर व दुबग्गा डिपो से कई रूटों की बसों का संचालन बंद कर दिया गया है, जिसकी जगह नए रूटों पर बस चलाने के लिए डीपीअर तैयार की गई है।

Back to top button