साहब पहले प्रेम विवाह किया और फिर हमबिस्तर होने के लिए मजबूर कर दिया

साहब इसने मेरे से पहले प्रेम विवाह किया और फिर हमबिस्तर होने के लिए मजबूर कर दिया , रोहतक में एक युवती और एक युवक के बीच प्रेम संबंध था। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। बाद में दोनों के बीच विवाद हाे गया तो युवती ने प्रेमी पर दुष्‍कर्म का अाराेप लगा दिया। उसने युवक के परिवार को भी लपेटे में ले लिया। बाद में सारे मामले का खुलासा हो गया। अब युवती को अपना यह दांव खुद पर ही भारी पड़ गया है।

प्रेम विवाह
अभियोजन पक्ष के अनुसार  इंदिरा कॉलोनी निवासी युवती ने जून 2015 में कॉलोनी के ही संजय के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। संजय के परिवार के आठ सदस्यों को भी साजिश रचने के आरोप में नामजद किया गया था। अदालत में पूरे मामले को खुलासा हो गया और युवती का झूठ पकड़ा गया।

ये भी पढ़े: ये हैं दुनिया की टॉप-10 सबसे हॉट महिला राजनेता

युवती ने संजय पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे, लेकिन उसने प्रेम-विवाह करने के सुबूत पेश कर दिए तो सन 2015 में उस केस के सभी अभियुक्त बरी हो गए। उसी दिन संजय ने अदालत में युवती के खिलाफ मानहानि का केस चलाने की अर्जी दी। अदालत ने उसकी अर्जी मंजूर कर ली। युवती इसके बाद दूसरी शादी कर चुकी है।
प्रेम विवाह करने के बाद दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराने वाली इस युवती को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मीनाक्षी वाईके बहल ने बृहस्पतिवार को सात साल की कैद सुनाई है। उसे 10 हजार रुपये जुर्माना भी भरना होगा, अन्यथा छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
Back to top button