मोगा की सास कहती है बहू से कि दहेज नहीं लाई तो अब जिस्म बेच कर हमें दे दहेज

सास कहती है बहू से कि दहेज नहीं लाई तो अब जिस्म बेच कर हमें दे दहेज , मोगा के बस्ती बग्गेआना की रहने वाली मोगा के बाबा नंद सिंह नगर में विवाहिता ने पति समेत ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वही, सास समेत पूरे परिवार द्वारा गलत काम करवाने का भी आरोप लगाया है।

मोगा की एक सास कहती है बहू से कि दहेज नहीं लाई तो अब जिस्म बेच कर हमें दे दहेज

मुंहबोले देवर ने भाभी-भाभी बोल कर किया रेप, बनाया MMS

सिविल अस्पताल में भर्ती बग्गेआना बस्ती की निवासी गीता पुत्री हरी शंकर ने बताया कि उसका विवाह बाबा नंद सिंह नगर के निवासी सागर कंडा पुत्र राजेंद्र कंडा से 18 अक्टूबर, 2016 को हुआ था। शादी के बाद सागर उसे लुधियाना लेकर चला गया। वहां सागर अपने परिवार वालों के साथ मारपीट करता था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सागर मारपीट कर कमरे में बंद कर देता था। वही, सास व अन्य परिवार गलत काम करने का दबाव डालते थे। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। गत दिन वह किसी तरह उनके चुंगल से निकल कर अपने मायके पहुंच गई।
मायके पहुंचने पर उसके माता -पिता ने उपचार के लिए उसे मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। महिला रोग माहिर डॉक्टर डिपंल द्वारा पीड़िता का उपचार करके मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
Back to top button