सामने आई दुनिया की सबसे अनोखी मछली, तस्वीरे देख हर कोई हुआ हैरान…

इस बात में कोई शक नहीं कि दुनिया आश्चर्यों से भरी हुई है। मलेशिया में एक मामला ऐसा सामने आया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई। दरअसल यहां के एक गांव की नदी में इंसानी चेहरे वाली मछली मिली। इस मछली के फीचर्स इंसानों से इतने ज्यादा मिलते दिखाई दिए कि हर कोई हैरान रह गया।

तस्वीर में दिख रही ये मछली मलेशिया की ट्रिगर फिश बताई जा रही है। लोगों ने इस अनोखे चेहरे वाली मछली को नदी में देखा और झट से इसकी तस्वीर कैमरे में उतार दी। तस्वीर खींचते ही इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया और तब से इंसानी चेहरे वाली मछली लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

इससे पहले लंदन और दक्षिण चीन में भी इंसानी शक्ल-ओ-सूरत वाली मछली मिल चुकी है। उस समय भी ये इंटरनेट पर काफी छा गई थी। जानकारी के मुताबिक लंदन में मिली मछली के चेहरे पर 2 आंखें, एक नाक और मुंह बिल्कुल इंसान की तरह था। वहीं दक्षिण चीन में मिली मछली का चेहरा भी इंसान के जैसा था।

Back to top button