साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते कौनसा अंक व रंग आपके लिए रहेगा शुभ?

जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल और शुभ अंक व रंग।

मेष 

कृतिका नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह कार्य प्रणाली को बदलेगा। परिवर्तन करके कार्य क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशेंगे। ऊर्जा से परिपूर्ण व्यापारियों के लिए लाभ की स्थितियां बाहरी क्षेत्रों से प्राप्त होंगी। महिलावर्ग को प्रशासनिक पदोन्नति मिल सकती है। छात्रवर्ग इलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म में नए अवसर विदेश ले जाएंगे। इस और प्रयास करें।

शुभ रंग : लाल, दूधिया सफेद 

शुभ अंक : 2, 3 

दिशा : ईशान, मध्यपूर्व 

अनुकूल सलाह :  कार्य करते समय भविष्य की योजनाएं तय करें।

वृष

राशि पर चंद्रमा का गोचर आत्मबल बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में तकनीकी परिवर्तन करेंगे। लाभ के अवसर मित्रों के माध्यम से प्राप्त होंगे। व्यापारियों के लिए हीरे की खदान से जुड़ा व्यवसाय बेहतर लाभ दे सकता है। महिलावर्ग को आर्कीटेक्चर क्षेत्र से लाभ होगा। छात्रवर्ग भी व्यवसाय प्रबंधन को महत्त्व देंगे।

शुभ रंग : हल्का नीला, नींबू पीला

शुभ अंक : 3, 6 

दिशा : आग्नेय, मध्य दक्षिण 

अनुकूल सलाह : व्यवसायिक सन्दर्भ में मित्रों के माध्यम से आगे बढ़ें।

मिथुन

बारहवां चंद्रमा मानसिक कष्ट दे सकता है। अधिक सोचने से बचना होगा। मंगलवार से लाभ की स्थितियां आरंभ होंगी। व्यापारियों के लिए कपास का सौदा लाभदायक रहेगा। महिलावर्ग कॉर्पोरेशन में पद प्राप्त करेंगी। छात्रवर्ग अपने लक्ष्य को लेकर कुछ असमंजस में रहेंगे। धैर्यपूर्वक कार्य करने से सफलता संभव है।

शुभ रंग :  केसरिया हल्का गुलाबी

शुभ अंक : 1, 3  

दिशा : नैऋत्य, पश्चिम 

अनुकूल सलाह : अपने व्यवहार पर क्रोध को हावी न होने देें।

कर्क  

अनकूल वातावरण ऊर्जा को बनाए रखेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक दृष्टिकोण से अन्य क्षेत्रों में भी प्रयास करेंगे। व्यापारियों के लिए तिलहन का सौदा लाभ देगा। महिलावर्ग को शिक्षा विभाग में स्थान परिवर्तन तथा इन्क्रीमेंट बढ़ेगा। छात्रवर्ग को जेनेटिक इंजीनियरिंग में राष्ट्रीय अवसर प्राप्त होंगे। 

शुभ रंग : फिरोजी हल्का हरा

शुभ अंक : 6, 9  

दिशा : ईशान, आग्नेय  

अनुकूल सलाह : समय की प्रतीक्षा करते हुए अवसर भुनाने की कोशिश करें।

सिंह

पारिवारिक सुख में समय व्यतीत करेंगे। मानसिक शांति एवं व्यावसायिक सुरक्षा का अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए लीक से हटकर व्यापार करना कुछ समय के लिए बेहतर हो सकता है। महिलावर्ग को वकालत या कानूनी क्षेत्र में अच्छा लाभ मिल सकता है। पद के लिए भी प्रयास करें। 

शुभ रंग : हल्दी पीला, मैरून

शुभ अंक : 4, 7  

दिशा : मध्यदक्षिण, नैऋत्य

अनुकूल सलाह : व्यावसाय में निरंतर नकारात्मकता न रखें।

कन्या

अवसरों का लाभ मिलने लगेगा। विरोधी पक्ष आपके बेहतर प्रयासों से आपकी तारीफ  करेंगे। विभाग में केन्द्र का आकर्षण बने रहेंगे। व्यापारियों के लिए अनुकूल समय निवेश की दृष्टि से बन रहा है। महिलावर्ग को कॉर्पोरेशन एवं नेशनल बैंकिंग में अवसरों की प्राप्ति होगी। छात्रवर्ग भी बैंकिंग सेक्टर में सफल होंगे।

शुभ रंग: चैरी रेड, ग्रे

शुभ अंक : 3, 7  

दिशा :  वायव्य, मध्य उत्तर

अनुकूल सलाह : समय को दृष्टिगत रखते हुए अवसर पर ध्यान दें।

तुला

विपरीत परिस्थितियां मानसिक कष्ट देंगी। किन्तु मंगलवार को कार्य पक्ष में होने से मानसिक तनाव घटेगा। परिजनों के द्वारा कार्य की रूपरेखा तय होगी। संभवतया सम्पत्ति का मामला व्यापारियों के लिए बुधवार का दिन लाभ दे सकता है। महिलावर्ग एवं छात्रवर्ग नया करने का प्रयास करेंगे।

शुभ रंग :  नीला, सफेद

शुभ अंक : 2, 7 

दिशा : उत्तर, ईशान 

अनुकूल सलाह : अन्य कार्य की सफलता के लिए योजना बनाएं।

वृश्चिक 

समसप्तक चन्द्रमा नए-नए लोगों से मिलवाएगा। व्यावसायिक गतिविधि को परिवर्तित करते हुए स्थान परिवर्तन करेंगे। सुदूर रिश्तेदार के माध्यम से नया अनुबंध हो सकता है। व्यापारियों के लिए कू्रड ऑइल में लाभ की स्थिति बन सकती है। महिला तथा छात्रवर्ग को इलेक्ट्रॉनिक व कम्युनिकेशन में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग :  बादामी, गुलाबी 

शुभ अंक : 3, 9  

दिशा : आग्नेय, नैऋत्य

अनुकूल सलाह : क्षेत्र में सरलता से कार्य करने से लाभ होगा।

धनु

आध्यात्मिक वातावरण आत्मविश्वास में अभिवृद्धि करेगा। धार्मिक गतिविधि बढ़ाएगी। वैचारिक परिवर्तन दृष्टिकोण बदलेगा। व्यापारियों के लिए सप्ताह के मध्य में लाभ की स्थितियां बनेगी। महिलावर्ग को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का अनुभव होगा। छात्रवर्ग को शिक्षा के स्तर में विशेष प्रयास के द्वारा सफलता मिलेगी।

शुभ रंग : सिंदूरिया, चमकीला सफेद

शुभ अंक : 3, 8 

दिशा : पश्चिम, वायव्य 

अनुकूल सलाह : शारीरिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बढ़ें।

मकर

भाग्य का लाभ प्राप्त होगा। शासकीय समस्या भी हल होगी। प्रशासन से सहयोग व लाभ प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए प्लास्टिक, स्क्रेप का सौदा लाभ दे सकता है। महिलावर्ग को पब्लिक सेक्टर में स्थान परिवर्तन होने की संभावना है। छात्रवर्ग को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन में अवसर मिलेगा।

शुभ रंग : जामुनी, हल्का पीला

शुभ अंक : 3, 7 

दिशा : पश्चिम, उत्तर

अनुकूल सलाह : कार्य में ध्यान केन्द्रित कर सफलता प्राप्त करें।

कुंभ 

लाभ की स्थितियां बन रही है यात्रा करेंगे।  प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी फिर भी सफलता प्राप्त होगी। व्यवहार को नियंत्रित रखें। व्यापारियों के लिए स्टील, आयरन सेक्टर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। महिलावर्ग को जॉब प्रोफेशनल्स में अवसर मिलेगा। आई.टी. सेक्टर में काम करने वाले युवा विदेश यात्रा कर सकते हैं। 

शुभ रंग :  समुद्री हरा, काला

शुभ अंक : 2, 6 

दिशा : नैऋत्य, आग्नेय

अनुकूल सलाह : प्रबंधन को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करें।

मीन

मानसिक शांति का अनुभव होगा। मित्र के माध्यम से पारिवारिक समस्या हल होगी। बाहरी यात्रा करना चाहेंगे। व्यापारियों को निवेश के पहले योजना बनाना अधिक अनुकूल होगा। महिलावर्ग को कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। छात्र वर्ग अपनी शिक्षा में एडिशनल एजूूकेशन को अटैच कर सफलता प्राप्त करेंगे।

शुभ रंग : मेंहदी हरा, ऑरेन्ज

शुभ अंक : 5, 9  

दिशा :  पूर्व, आग्नेय

अनुकूल सलाह : व्यवसायिक दृष्टिकोण से अवसरों को ईजाद करें।

Back to top button