साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा द राइज हो चुकी रिलीज, दूसरे दिन की इतने करोड़ की कमाई

 साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा द राइज बीते शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को ऑडियन्स खूब पसंद कर रही है। फिल्म ने दो दिनों में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ की कमाई की है।

दूसरे दिन हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कमाएं 4 करोड़

पुष्पा द राइज को हिन्दी के साथ-साथ कई भाषाओं में एक साथ रिलीज किया गया है। फिल्म को अच्छे रिव्यू के साथ साथ बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार गति मिल रही हैं। फिल्म ने दूसरे दिन हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। वही फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ का बिजनेस किया था। अब फिल्म का दोनों दिनों का मिलकर 7 करोड़ का बिजनेस हो गया है।

आपको बता दें कि कोविड़-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के चलते अधिकांश क्षेत्रों में सिनेमाघर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खुले हुए हैं। लेकिन उसके बाजबूद भी ये फिल्म साल 2021 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। फिल्म ने पहले दिन नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 45 करोड़ का था।

फिल्म की कहानी

एक्शन रोमांस से भरपूर इस फिल्म का कहानी आंध्र प्रदेश के घने जंगल शेषचलम से लाल चंदन की लड़कियाों की तस्करी पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता अल्लू अर्जुन लकड़ी काटने वाले दिहाड़ी मजदूर पुष्पा राज का किरदार निभा रहे हैं और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने दूध बेचने वाली लड़की श्रीवल्ली का किरदार निभाया है।

सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म पुष्पा द राइज का निर्माण मुत्तमशेट्टी मीडिया और माइथरी मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जा गया है। दो भागों में बनी है फिल्म फिल्म को दो भागों में बनाया गया है। पहला पार्ट 17 दिसंबर को रिलीज हो चुका है और दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा। तेलुगु में बनी ये फिल्म तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई है।

Back to top button