ससुरालियों की करतूत, विवाद के चलते बहू और पोती के साथ…

मोगा(आजाद): विवाद के कारण द्वारा ससुरालियों द्वारा बहू तथा पोती से  मारपीट कर गर्म चाय फैंकने का मामला सामने आया है। 
ससुरालियों की करतूत, विवाद के चलते बहू और पोती के साथ...
मां-बेटी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बहोना चौक निवासी महिला की शादी 5 वर्ष पहले जैतो मेंं हुई थी। करीब 6 माह पहले उसके भाई की शादी उसकी ननद के साथ हो गई, जिनका आपस में विवाद होने लगा। इसी बात को लेकर मोगा निवासी विवाहिता का विवाद अपने पति के साथ हो गया। 

गत दिवस जब उसके ससुरालवाले उसे घर छोडने के लिए आए तो इसी दौरान आपस में दोनों परिवारों की तकरार हो गई। उन्होंने अपनी पुत्रवधू से मारपीट करने के अलावा वहां पड़ी गर्म चाय उस पर फैंक दी, जिससे नन्ही बच्ची भी उसकी चपेट में आ गई। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

Back to top button