समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में NDA प्रत्याशी के जीत की हुई आधिकारिक घोषणा…

बिहार में लोकसभा (Lok Sabha) की समस्तीपुर (Sanastipur) सीट पर हुए उपचुनाव (By Election) की मतगणना संपन्‍नन हो चुकी है। यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रिंस राज (Prince Raj) ने जीत दर्ज की है। उनका मुकाबला महागठबंधन (Grand Alliance) के कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी अशोक कुमार (Ashok Kumar) से था।

04: 00 बजे : समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी प्रिंस राज के जीत की हुई आधिकारिक घोषणा। जीत के बाद प्रिंस राज को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सौंपा प्रमाण पत्र।

02: 35 बजे : विजयी जुलूस की तैयारी शुरू। जीत की औपचारिक घोषणा के बाद लोजपा के प्रत्याशी हाथी पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे।

02 : 22 बजे : 23वें राउंड की मतगणना के बाद लोजपा के प्रिंस राज 1 लाख 1 हजार 726 मतों से आगे।

02 : 22 बजे : मतगणना केंद्र पर पहुंचे लोजपा प्रत्याशी प्रिंस ।

02 : 22 बजे : 22वें राउंड में एनडीए के लोजपा प्रत्याशी 1 लाख 52 मतों से आगे।

02 : 20  बजे : 21वें राउंड में प्रिंस राज 97 हजार 414 मतों से आगे।

02 : 15  बजे : 20वें राउंड में लोजपा के प्रिंस राज 93 हजार 502  मतों से आगे।

02 : 10  बजे : 19वें राउंड में लोजपा 87 हजार 411 मतों से आगे।

02 : 05  बजे : 18वें राउंड की मतगणना के बाद लोजपा 81 हजार 674 मतों से आगे।

02 : 00  बजे : 17वें राउंड की मतगणना के बाद लोजपा के प्रिंस 76 हजार 956 मतों से आगे।

01 : 55  बजे : 16वें राउंड में लोजपा के प्रिंस 72 हजार 204 मतों से आगे।

01 : 50  बजे : 22 राउंड तक चलेगी मतगणना।

01 : 38  बजे : 64 हजार 933 मतों की बढ़त हासिल होने के बाद लोजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। गुलाल लगाकर सभी एक दूसरे को बधाई  दे रहे हैं।

01 : 09  बजे : 15वें राउंड में  लोजपा के प्रिंस राज 64 हजार 933 मतों से आगे।

01 : 05  बजे : 14वें राउंड में लोजपा प्रत्याशी को मिली 64 हजार 092 मतों की बढ़त।

12 : 55  बजे : 13वें राउंड में लोजपा के प्रिंस  राज 60 हजार 470 मतों से आगे।

12 : 25  बजे : 12वें राउंड में लोजपा के प्रिंस राज 55 हजार 763 मतों से आगे निकले।

12 : 17 बजे : 11वें राउंड की मतगणना में लोजपा के प्रिंस राज 54 हजार 316 मतों से आगे।

12 : 10 बजे : कांग्रेस के डॉ अशोक कुमार को 1 लाख 44 हजार 207 मत मिले जबकि लोजपा के प्रिंस राज को 1 लाख 92 हजार 296 मत मिले।

12: 05 बजे : LJP के प्रिंस राज की 10वें राउंड के बाद बढ़त 48 हजार 089 हुई ।

11: 55 बजे : नौवे राउंड का भी आया परिणाम। लोजपा के प्रिंस राज 46 हजार 780 मतों से आगे।

11: 50 बजे : आठवें राउंड में लोजपा के प्रिंस राज 44034 मतो से आगे।

11: 40 बजे : समस्तीपुर में नोटा का भी जमकर इस्तेमाल,  अभी तक नोटा के पक्ष में 9293 वोट।

11: 30 बजे: प्रिंस राज की लगातार बढ़त के कारण एनडीए में हर्ष का माहौल है। मतगणना केंद्र के बाहर एनडीए कार्यकर्ता उत्‍साहित दिख रहे हैं।

11:00 बजे: प्रिंस राज सातवें राउंड में 39 हजार 341 मतों से आगे। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अशोक को 98 हजार 150 जबकि लोजपा के प्रिंस राज को 1 लाख 37 हजार 491 मत मिले।

11:00 बजे: LJP के प्रिंस राज छठे राउंड की मतगणना के बाद 34 हजार 683 मतों से आगे चल रहे। कांग्रेस प्रत्याशी  डॉ अशोक को 82 हजार 741 जबकि लोजपा के प्रिंस राज को एक लाख 17 हजार 424 मत मिले हैं।

10:50 बजे: LJP के प्रिंस राज छठे राउंड की मतगणना के बाद 34 हजार 683 मतों से आगे चल रहे।

10:40 बजे: पांचवे राउंड की गिनती के बाद लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज 29 हजार 878 मतों से आगे। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अशोक कुमार को 68 हजार 604 और लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज को 98 हजार 482 मत मिले हैं।

10:17 बजे: चौथे राउंड में भी लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज 21 हजार 934 मतो से आगे।

10:17 बजे: तीसरे राउंड में लोजपा के प्रिंस राज 17 हजार 876 मतो से आगे।

10:15 बजे:  दूसरे राउंड की मतगणना के बाद प्रिंस राज 10 हजार 238 मतों से आगे। उन्हें 38 हजार 265 मत मिले। जबकि कांग्रेस के डॉ अशोक कुमार को 28 हजार 028 मत मिले।

10 : 11 बजे :  दूसरे राउंड की मतगणना के बाद प्रिंस राज 10 हजार 238 मतों से आगे।

09:50 बजे : मतगणना स्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर

09:45 बजे : समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव के पहले राउंड की मतगणना का काम हो गया है। इसमें एनडीए के लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज को 19 हजार आठ मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वीं महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अशोक कुमार को 14 हजार 177 वोट मिले ।

09:35 बजे : LJP के प्रिंस राज पहले राउंड में 4831 मतों से आगे।

09:10 बजे : लोजपा के प्रिंस राज अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए अब 10 हजार मतों से आगे हो गए हैं। उनका सीधा मुकाबला महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार से है।

08:55 बजे: पोस्टल बैलेट पेपर गणना में लोजपा के प्रिंसराज ने शुरुआती बढ़त हासिल की।

08:45 बजे: शरुआती रुझानों में लोजपा के प्रिंस राज आगे। उन्होंने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार पर बढ़त हासिल की है।

08:00 बजे: 14 टेबल पर मतगणना शुरू।

 

07:30 बजे : मतगणना की तैयारियां जारी।

पासवान के लिए प्रतिष्ठा की सीट

समस्तीपुर लोकसभा सीट केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान के निधन के कारण खाली हुई। वहां पार्टी ने उनके बेटे प्रिंस राज लोक को अपना प्रत्‍याशी बनाया। समस्‍तीपुर में बीते सोमवार को 1700 बूथों पर मतदान हुआ। उपचुनाव में लोकसभा की यह एकमात्र सीट बिहार में एनडीए, खासकर राम विलास पासवान के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गई थी।

है।

Back to top button