सपा के स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची मुलायम सिंह यादव को भी मिली जगह

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019  के लिए समाजवादी पार्टी ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम भी शामिल किया गया है। इस खबर से मुलायम के समर्थकों के बीच काफी खुशी है। मालूम हो कि इससे पहले सपा के स्टार प्रचारकों की पहली सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम शामिल नहीं था।
ये भी पढ़ें :-बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी बोले- ब्राह्मण हूं, चौकीदार नहीं
पहली सूची से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम सूची से था नदारद 
बता दें कि सपा ने रविवार को ही पहले चरण के लोकसभा चुनाव 2019  के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी थी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित 40 नेताओं का नाम शामिल था, लेकिन सपा संरक्षक मुलायम का नाम सूची से नदारद था। हालांकि, दूसरी सूची में मुलायम को जगह दी गई। बता दें, सपा ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की लिस्ट जारी की है। इनमें मुलायम का नाम शामिल नहीं है। मुलायम मैनपुरी से सपा के उम्मीदवार हैं। लोकसभा चुनाव के लिए अब तक सात सूची जारी कर चुकी सात समाजवादी पार्टी ने अपने 17 उम्मीदवार घोषित किये हैं।

Back to top button