सद्भावना के प्रतीक बने इकबाल अहमद

लखनऊ : भगवान श्रीरामपुर अपना आदर्श मानने वाले इकबाल अहमद लोगों को इंसानियत का संदेश दे रहे हैं मूल रुप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला थाना लार ग्राम पोस्ट चूरियां के रहने वाले वर्तमान में लखनऊ के नंदी विहार कॉलोनी में रहते हैं। इन्होंने नंदी विहार कॉलोनी में मां दुर्गा माता मानस मंदिर का निर्माण करा कर भाईचारे का संदेश दिया। इनका मुस्लिम धर्मस्थला के साथ-साथ हिंदू धर्म स्थलों में भी अपार श्रद्धा है यह कई बार अयोध्या मैं दर्शन कर चुके हैं यह भगवान राम को अपना आदर्श मानते हैं यह मंदिर में हर साल भंडारा कराते हैं एवं गरीब दुखियों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
इनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए सामाजिक संस्था योग सोशल सोसायटी ने इन्हें प्रदेश संगठन मंत्री के पद से सुशोभित किया। इनका यही संदेश है, इंसान से इंसान का हो भाईचारा यही संदेश हमारा। इकबाल अहमद का कहना है इनके सामाजिक कार्यो में कॉलोनी के लोग हर तरह से अपना सहयोग देते हैं, संजय सिंह हरिराम जयसवाल डॉक्टर आरपी वर्मा विनय तिवारी सत्येंद्र पांडे शशांक त्रिपाठी जीतू शुक्ला धर्मेंद्र शुक्ला जितेंद्र पटेल दीपेंद्र गुप्ता नीरज सिंह और तमाम कॉलोनी के लोगों का सहयोग मिलता रहता है।

Back to top button