सत्तू खाने के ये होते हैं बेहतरीन फायदें

हर तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के पटना पहुंचने और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के साथ नाश्ते की चर्चा जोरों पर हैं। नाश्ते में बहुत सारे प्रबंध होने के बावजूद दोनों ने सत्तू के पराठे और चने की सब्जी के चटकारे लिए। सत्तू बिहार की पहचान है, इसका स्वाद तो बेहतरीन है ही साथ ही इसके सेहत से जुड़े अनमोल फायदे भी हैं। जानिए सत्तू खाने के बेमिसाल फायदे और साथ ही इसके पराठे बनाने की विधि…

सत्तू से होने वाले फायदे-
-यह प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है।

-यह हमारे लिवर को मजबूत बनाने के साथ पेट संबंधित परेशानियों को ठीक करने में मदद करता है।

-गर्मी के दिनों में सत्तू का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपको लू से बचाने के साथ-साथ आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

-अगर कभी कमजोरी महसूस हो तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह शरीर में तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है।

-ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। इसके लिए सत्तू में नींबू, नमक, जीरा और पानी मिलाकर सेवन करना चाहिए।

Back to top button