सऊदी अरब की मक्का मस्जिद पर आतंकी हमला हुआ नाकाम

मक्का की पवित्र मस्जिद में एक आत्मघाती आतंकी हमले को नाकाम किया गया है। इस दौरान 11 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार एक आत्मघाती हमलावर ने मुस्लिमों की पवित्र मक्का मस्जिद के बाहर खुद को बम से उड़ा लिया। घायलों में 5 सुरक्षाकर्मी और 6 विदेशी यात्री शामिल है।सऊदी अरब की मक्का मस्जिद पर आतंकी हमला

अल अरेबिया टीवी और सरकारी अधिकारियों के अनुसार इस आतंकी हमले की साजिश तीन आतंकी संगठन मिलकर रच रहे थे जिनमें से दो मक्का के ही है। मक्का के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि पुलिस ने आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया है।

ये भी पढ़े: विडियो: लुका-छिपी में माहिर बिल्ली ने जब खुद को बंद कर लिया एक दराज में

उन्होंने कहा कि आतंकियों का निशाना यहां की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाना था। हमला मस्जिद के पास उस वक्त हुआ जब लाखों की संख्या में लोगों दोपहर की नमाज पढ़ने के लिए वहां पहुंचे थे। मस्जिद में लोग रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार की नमाज के लिए इक्कठा हुए थे। हमले को नाकाम करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Back to top button