संजय लीला भंसाली के खिलाफ दायर किया केस, इतिहास में छेड़छाड़ का लगाया आरोप

मोतिहारी.फिल्म पद्मावती को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अधिवक्ता जीतेन्द्र कुमार सिंह राठौर ने एक फौजदारी मुकदमा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, पूर्वी चंपारण के न्यायालय में फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ दायर किया है। इसमें फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के अलावा दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, जावेद अख्तर, शबाना आजमी और समाजवादी पार्टी के आजम खान को आरोपी बनाया गया है।संजय लीला भंसाली के खिलाफ दायर किया केस, इतिहास में छेड़छाड़ का लगाया आरोपमोतिहारी.फिल्म पद्मावती को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अधिवक्ता जीतेन्द्र कुमार सिंह राठौर ने एक फौजदारी मुकदमा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, पूर्वी चंपारण के न्यायालय में फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ दायर किया है। इसमें फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के अलावा दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, जावेद अख्तर, शबाना आजमी और समाजवादी पार्टी के आजम खान को आरोपी बनाया गया है। मुख्य गवाह चंद्रमणि कुमार सिंह, राहुल केदार, सुजीत कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, वरीय अधिवक्ता अशोक कुमार ने केस का समर्थन किया और फिल्मकारों की निंदा की। अधिवक्ता जीतेंद्र सिंह फिल्म निर्देशक भंसाली पर भारतीय इतिहास के साथ छेड़-छाड़ का आरोप लगाया है। फिल्म में रानी पद्मावती को अलाउदीन खिलजी की प्रेमिका के रूप दिखाया गया है, जिसे इतिहासकार गलत मान रहे हैं।

मुख्य गवाह चंद्रमणि कुमार सिंह, राहुल केदार, सुजीत कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, वरीय अधिवक्ता अशोक कुमार ने केस का समर्थन किया और फिल्मकारों की निंदा की। अधिवक्ता जीतेंद्र सिंह फिल्म निर्देशक भंसाली पर भारतीय इतिहास के साथ छेड़-छाड़ का आरोप लगाया है। फिल्म में रानी पद्मावती को अलाउदीन खिलजी की प्रेमिका के रूप दिखाया गया है, जिसे इतिहासकार गलत मान रहे हैं।

Back to top button