संगीत सेरेमनी की पहली तस्वीर हुई LEAK, दीपिका को देखकर रणवीर खुद को रोक नहीं पाए और किया ये…

दीपिका और रणवीर आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इन दोनों की शादी की पहली तस्वीर का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शादी से ठीक एक दिन पहले इस कपल का संगीत और मेहंदी फंक्शन था जिसमें इन दोनों ने जमकर मस्ती की। इस बीच संगीत सेरेमनी से जुड़ी ऐसी जानकारी सामने आई है जिसे जानकर शायद आप भी यही कहेंगे प्यार हो तो ऐसा।संगीत सेरेमनी की पहली तस्वीर हुई LEAK, दीपिका को देखकर रणवीर खुद को रोक नहीं पाए और किया ये...

दीपवीर के संगीत के जश्न को और शानदार बनाने के लिए इन कुछ सिंगर्स भी आए थे। इस दौरान कुछ ऐसा हो गया कि दुल्हन बनने जा रही दीपिका खुद को संभाल नहीं पाई और रोने लगी। सूत्रों की मानें यह सब तब हुआ जब शोभा मुदगल ठुमरी डांस कर रही थीं। जानकारी के मुताबिक शोभा का डांस देखते देखते दीपिका इतनी भावुक हो गई थीं कि रोन लगी। दीपिका को इस तरह देखकर रणवीर खुद को रोक नहीं पाए और दीपिका को गले लगा लिया।

सूत्रों की मानें तो इस जश्न को और भी खूबसूरत बनाने के लिए रणवीर सिंह ने अपनी ही फिल्म के हिट गाने ‘तूने मारी एंट्री’ को गाया। इसके बाद दीपिका ने भी रणवीर की फिल्मों के कुछ गानों को सभी मेहमानों के सामने गुनगुनाया। मिली जानकारी के अनुसार दीपिका-रणवीर ने सभी परिवार और दोस्तों के सामने फूल मुद्दी स्टाइल में एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। आपको बता दें, फूल मुद्दी बहुत ही मशहूर परंपरा है। इटली में यह पहली रस्म थी जो दीपिका और रणवीर ने निभाई।

दीपिका और रणवीर की संगीत सेरेमनी की पहली तस्वीर भी आ गई है। इस तस्वीर में संगीत सेरेमनी का वेन्यू नजर आ रहा है। यही पर दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस तस्वीर के अलावा गायिका हर्षदीप कौर ने अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में हर्षदीप और उनके पति सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों के पीछे लेक कोमो झील दिखाई दे रही है। हालांकि कुछ देर बाद हर्षदीप ने इस तस्वीर को डिलीट भी कर दिया।

खबरों की मानें तो इस शादी के लिए बॉलीवु़ड की सिर्फ तीन हस्तियों को न्यौता दिया गया है। इन मेहमानों में संजय लीला भंसाली, शाहरुख खान और फराह खान का नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक दीपिका-रणवीर की शादी में शरीक होने वाले मेहमानों का स्वागत खांस अंदाज में किया जा रहा है। शादी में शामिल होने वाले हर एक शख्स को हाथ से लिखा हुआ कार्ड दिया जा रहा है जो मेहमानों को काफी रास आ रहा है।

Back to top button