संगठन आर-पार की लड़ाई लडे़गा- बृजेन्द्र त्रिपाठी
सुलतानपुर, 11 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। पुरानी पेंशन बहाली हेतु चेतना रथ यात्रा अपने दूसरे चरण में रायबरेली, अमेठी होते हुए बीती रात जनपद पहुंची। रात्रि निवास के उपरान्त संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (एस4) के बैनर तले तिकोनिया पार्क में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। रथयात्रा के साथ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय अध्यक्ष सुशील पाण्डेय, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी, पीएसपीएसए के प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मृतक आश्रित कर्मचारी संघ के मंत्री विनोद यादव आदि शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के नेता शामिल रहे। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु आगामी 20 दिसंबर को ईको पार्क लखनऊ में बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमे जनपद से बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी लखनऊ पहुंचेंंगे। इसी क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बृजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि हमारी चेतना यात्रा प्रदेश के हर जनपद में जा रही है। हम अपने शिक्षक, कर्मचारियों से बात कर रहे है, यदि सरकार 20 दिसंबर को लखनऊ धरने के बाद भी पुरानी पेंशन नहीं बहाल करती तो आर-पार की लड़ाई संगठन लडे़गा। इस मौके पर पीएसपीएसए के विनय सिंह, विनोद यादव, राजेन्द्र पाण्डेय, रणधीर सिंह, राम अकबाल दूबे, मालती सिंह, शैलेन्द्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, श्याम नरायन यादव, प्रतिभा सिंह, मंजूलता राय, दिनेश उपाध्याय, हरिपाल वर्मा, शमीम अहमद, इन्द्रप्रताप पाण्डेय, रणबीर सिंह, संतोष कुमार पाण्डेय, आवेश विक्रम सिंह, रमेश तिवारी, राम आशीष मौर्य, अबू बक्र सिद्दीकी, राजीव मिश्र, वैभव भटनागर, दामोदर तिवारी, राम अनुज यादव, महेश, प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, विपिन यादव समेत आदि मौजूद रहे।
नीरज तिवारी