श्रीलंका को बड़ा झटका, पहले टेस्ट से बाहर हुए कप्तान चांदीमल

कोलंबो। श्रीलंका को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले करारा झटका लगा जब बीमारी के कारण कप्तान दिनेश चांदीमल पहले टेस्ट से बाहर हो गए। पहला टेस्ट मैच गॉल में 26 जुलाई से खेला जाना है।कप्तान दिनेश चांदीमल

27 वर्षीय चांदीमल को निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीम मैनेजर असांका गुरुसिंघा ने इस बात की जानकारी की। उन्होंने कहा, हमें गुरुवार रात को इस बात की जानकारी दी गई कि चांदीमल को निमोनिया हो गया है। उन्हें शुक्रवार सुबह अस्पताल में भर्ती करायाा गया। उन्हें सप्ताहभर के आराम की सलाह दी गई है और पहले टेस्ट के बाद उनकी फिटनेस की जांच की जाएगी।

उपुल थरंगा को उपकप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन चांदीमल की अनुपस्थिति में रंगना हैराथ इस मैच में टीम की कमान संभालेंगे। हैराथ ने इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली 2-0 की जीत में श्रीलंका की कमान संभाली थी।

Back to top button