शिवपाल सिंह यादव ने सपा पार्टी पर लगाया बेहद गंभीर आरोप

लखनऊ। सपा पार्टी में अहमियत न मिलने से खफा होकर अलग दल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने सपा पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है शिवपाल ने लखनऊ में कहा समाजवादी पार्टी में अब समाजवाद के सिद्धांत को बेचा जा रहा है। बाहर से आए नेताओं से दस, 15, 20 व 25 करोड़ रुपया देकर लोकसभा का टिकट दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :-मां शाकंभरी देवी के दर्शन से चुनावी शंखनाद करेंगे सीएम योगी 
आपको बता दें उन्होंने कहा कि हमने प्रयास किया था कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के गठबंधन हो जाए, लेकिन कांग्रेस ने ध्यान नहीं दिया। हमारा प्रयास तो अभी भी कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा को सत्ता में आने से रोकने का ही है। हमने छोटे दलों के साथ मिलकर प्रोगेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस का गठन किया है।
ये भी पढ़ें :-कांग्रेस ने जारी की 8वीं लिस्ट, लिस्ट में दिग्विजय सिंह का नाम, भोपाल से लड़ेंगे चुनाव 
जानकारी के मुताबिक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ने भी लोकसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव समेत 20 लोग शामिल हैं। इसमें उनके बेटे आदित्य यादव के अलावा शादाब फातिमा और पार्टी के प्रवक्ता सी पी राय का नाम भी शामिल है।वहीँ शिवपाल ने कहा कि सपा से तो उन लोगों को टिकट दिया जा रहा है जो कि समाजवादी के बारे में कुछ भी जानते तक नहीं।

Back to top button