शिवपाल ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, दो नामों में किया बड़ा उलटफेर

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संस्थापक और प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने अपनी दूसरी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 19 प्रत्याशियों का नाम है। जिसमें उत्तर प्रदेश के दो प्रत्याशियों को बदल दिया है। इसमें गौतमबुद्ध नगर से जितेंद्र सिंह जो मोहम्मद जावेद के स्थान पर टिकट दिया गया है।
रविवार को 19 प्रत्याशियों की सूची जारी कर बागपत और गौतमबुद्ध नगर से प्रत्याशी को बदल दिए
वहीं बागपत से चौधरी मोहम्मद मोहकम जो गजेंद्र सिंह बली के स्थान पर टिकट मिला है। बता दें कि इससे पहले प्रसपा ने यूपी की 80 सीटों में से 31 पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। जहां बागपत से गजेंद्र सिंह बली को व गौतमबुद्ध नगर से नावेद पठान को उम्मीदवार चुना था। वहीं रविवार को 19 प्रत्याशियों की सूची जारी कर बागपत और गौतमबुद्ध नगर से प्रत्याशी को बदल दिए है। वहीं इस तरह पहली सूची में मंत्री रहीं अरुण कुमार कोरी को शिवपाल ने मिश्रिख सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया है। अकबरपुर सीट से कैप्टन इंद्रपाल सिंह पाल पर शिवपाल सिंह यादव ने भरोसा जताया है।
ये भी पढ़ें :-गोवा में चौंकाने वाला मामला : शुद्धिकरण समारोह आरएसएस के अंधविश्वास का नतीजा 
मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से गनेश रावत, बहराइच सुरक्षित सीट से जगदीश कुमार सिंह, कैसरगंज से धनंजय शर्मा, सुल्तानपुर से कमला यादव, अंबेडकर नगर से प्रेम निषाद उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं, रामकेवल यादव को बस्ती, हेमराज पासवान को लालगंज सुरक्षित सीट पर उतारा गया है। जौनपुर से डॉक्टर आरएस यादव, निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी की बहन तनुश्री त्रिपाठी को महाराजगंज से टिकट मिला है। राबॅट्रर्सगंज सुरक्षित सीट से त्रिवेणी प्रसाद खरवार व संभल से करन सिंह यादव को पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने टिकट दिया है।

Back to top button