शास्त्रों के अनुसार ये काम करने से घटती है उम्र, कही आप तो नही कर रहे ये काम…

शास्त्रों के अनुसार कई ऐसे काम होते है जिनके करने न करने से मनुष्य पर सीधा असर पड़ता है। शास्त्रों के अनुसार कई काम ऐसे है जिनको करने से सीधे सीधे मनुष्य की आयु कम होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मर्त्यु के देवता यमराज को ऐसे काम करने वाले व्यक्ति बिलकुल पसंद नहीं आते और वह इसलिए उनकी उम्र घटा देते है। हर इंसान को ऐसे काम करने से बचना चाहिए, जिनको धर्म शास्त्रों में निषेध माना गया है।आज हम आपको कई ऐसे कामो को बताएँगे जो आप भूलवश जरूर कर रहे होंगे। शास्त्रों के अनुसार ये सब काम करने से आपकी उम्र सीधे सीधे यमराज कम कर देते है…

  • शास्त्रों के अनुसार कभी भी भोजन करते वक्त पढ़ना नहीं चाहिए, इससे आयु की क्षति होती है।
  • भोजन करते समय कभी भी बीच में उठ कर नहीं जाना चाहिए।
  • सूर्योदय और सूर्यास्त के समय भूलकर भी नहीं सोना चाहिए, ऐसा करना अशुभ भी माना जाता है।
  • शनिवार, मंगलवार और वीरवार को बाल नहीं कटवाने चाहिए।
  • कभी भी एक पैर पर दूसरा पैर रख कर नहीं सोना चाहिए, ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है।
  • बाल कटवाने के बाद अवश्य नहाना चाहिए।
  • देर रात तक कभी भी नहीं जागना चाहिए।
  • हमेशा सोने से पहले पैर धोकर और पूछकर ही बिस्तर पर जाना चाहिए।
Back to top button