शादी पर ही शुरू हो गया दूल्हा, दुल्हन के साथ नहीं कर पाया कंट्रोल

दरअसल एक दूल्हे से कंट्रोल नहीं हुआ और अपनी खूबसूरत बीवी के साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगा। सेल्फी लेने के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हा शादी किये बिना ही बारात वापस लेकर लौट जाये शायद यह पहली बार हुआ होगा।

दरअसल गुजरात के अहमदाबाद में दुल्हा-दुल्हन के मंडप में बैठने के पहले ही सेल्फी लेने के बारे में हुई अनबन के बाद दूल्हे ने हंगामा मचा दिया और दुल्हन के पिता की पिटाई कर दी।

इसके बाद दूल्हा शादी किये बिना ही बारात वापस लेकर लौट गया। इस मामले में शनिवार को कन्या पक्ष ने दुल्हे व उसके परिजनों के खिलाफ रामोल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवायी है।

परिजनों ने उसकी शादी वस्त्राल निवासी संजय चौहान (24) नामक लड़के से 11 मई के तय की गई थी। इसलिए उसके पिता ने एक मैरिज हॉल बुक किया था। रात के 10 बजे संजय बारात लेकर पहुंचा था। बारात के आगमन के बाद धूमधाम से इसका स्वागत किया गया।

युवती ने पुलिस को बताया कि रात के 11 बजे भोजन समारोह चल रहा था। इसी समय दूल्हा संजय उसके कमरे में आया था। वह अपने मोबाइल से अलग-अलग स्टाइल में सेल्फी लेने ला।

दुल्हन के पिता ने दूल्हे को शांत रहने के लिए कहा लेकिन वह और भड़क गया। उसने दुल्हन के पिता को चाटा जड़ दिया। यह देख दुल्हन के चाचा भी बीच में पड़ गये। दोनों पक्षों के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत किया।

Back to top button