शादी की पहली सालगिरह पर पति ने पत्नी के साथ किया खौफनाक हरकत बांधे हाथ-पैर और लगाया मुँह पर टेप फिर …

आजकल अपराध के जो मामला सामने आ रहे हैं वह हैरान करने वाले हैं। ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में एक महिला को उसके पति और सांस द्वारा हाथ-पैर बांधकर बुरी तरह से पीटते हुए दिखाया गया।

जी हाँ, इस वीडियो में जो पीड़िता दिखाई दी, उसका नाम खुशबू बताया जा रहा है। वहीं वीडियो में खुशबू को इतनी बेरहमी से पीटा गया है कि देखने वालों के होश उड़ गए हैं। उसकी पिटाई उस दिन हुई जिस दिन उसकी शादी की पहली सालगिराह थी। इस मामले में यह बताया जा रहा है कि, ”खुशबू की शादी पिछले साल 26 जनवरी को चिरंजी से हुई थी। शादी के बाद से ही खुशबू के ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे और उसका पति भी उसका साथ नहीं देता था। खुशबू ने पहले भी ससुराल वालों से प्रताड़ित होकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उस समय आपसी-समझौते से मामला सुलझ गया था।”

इसी के साथ इस मामले में अब यह आरोप है कि ”खुशबू के ससुराल वाले थोड़े दिन ठीक रहे और फिर कुछ दिन बाद उन्होंने फिर से खुशबू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 26 जनवरी को शादी की सालगिराह वाले दिन खुशबू की सास और उसके पति ने पहले तो उसके हाथ-पैर बांध दिए। फिर उसके मुंह पर टेप लगा दी, ताकि उसके चिल्लाने की आवाज बाहर तक न जाए। इसके बाद दोनों ने खुशबू को बेरहमी से पीटा।” इस मामले में यह सब होने के दूसरे दिन खुशबू अपने मायके पहुंची और उसने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। उसके बाद खुशबू के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है पुलिस मामले की जांच में लग चुकी है।

Back to top button