शहर में नकली नोटो से सावधान |

गुरुग्राम : बाजार में 500 और 2000 रुपये के नकली आ गए हैं। जालसाज असली नोट की तरह ही दिखने वाले नोट को जल्दबाजी में दुकानदारों को थमाकर चंपत हो जाते हैं। गुरुवार की शाम भी झाड़सा रोड पर पाव भाजी की रेहड़ी लगाने वाले कुशेश्वर भगत को भी अज्ञात व्यक्ति ने 500 रुपये का नकली नोट दे दिया।शहर में नकली नोट चलाने वाले सक्रियकुशेश्वर ने उसके बदले में 430 रुपये वापस भी दिए। बाद में नोट देखा तो कुशेश्वर के होश उड़ गए। नकली नोट देने वाला कुशेश्वर ने पीछा भी करना चाहा लेकिन तब तक अज्ञात व्यक्ति अपनी स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर निकल चुका था। अज्ञात व्यक्ति के साथ में दो छोटे बच्चे भी थे। नकली नोट पर रुपयों की जगह केवल नंबर लिखा है। नए असली नोट और नकली नोट को एक बार में देखने से कोई भी व्यक्ति धोखा खा सकता है।

Back to top button