शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है लोकाट फल, डायबिटीज…

फल खाना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभदायक है, इस बात से कोई भी व्‍यक्ति अंजान नहीं है। ऐसा ही स्‍वास्‍थ्‍य गुणों से भरपूर एक फल है, ‘लोकाट’। जिसे कई लोग लुकाट या लुकाठ के नाम से भी जानते हैं। लोकाट फल का औषधी के रूप में भी इस्‍तेमाल किया जाता है। आप सभी जानते ही होंगे कि फलों से शरीर को र्प्‍याप्‍त मात्रा में ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा फल खाने से आपके शरीर को खनिज और विटामिन्‍स भरपूर मात्रा में मिलते हैं। ठीक ऐसे ही स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लोकाट फल के फायदेमंद हैं। यह कई बीमारियों में जैसे डायबिटीज को रोकने, कोलेसट्रॉल के स्‍तर को कम करने, कैंसर और पेट संबंधी समस्‍याओं को दूर करने के अलावा कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं में लोकाट फायदेमंद होता है। ब्‍लड प्रेशर को कम करने के लिए भी लोकाट फल मददगार है। आइए जानते हैं, लोकाट फल के फायदों के बारे में।

लोकाट फल के फायदे

लोकाट फल और पत्‍ते दोनों ही स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभदायक होते हैं। लोकाट के पत्‍ते कफ को निकालने वाले तथा उल्‍टी कराने वाले होते हैं। इसके अलावा यह फल शरीर को पोषण देता है और इसके फूलों में पत्‍तों के विपरीत गुण होते हैं। इसके फूल में उल्‍टी को रोकने की क्षता होती है। यह तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करने में मदद करता है और बैक्‍टीरिया को पनपने से रोकता है। लोकाट के पत्‍तों में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, थायमिन, रिबोफलाविन, नियासिन, फोलेट और फोलिक एसिड जैसे खनिज पाये जाते हैं। इसके अलावा लोकाट में आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज, पोटैशियम, फास्‍फोरस, सेलेनियम और जिंक भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लोकाट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और लोकाट में ओमेगा 6 फैटी मोनोअनसैचुरेटेड फैट भसी पाया जाता है।

ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित रखे

लोकाट में कई पोषक तत्‍व पाये जाते हैं, जिसके कारण यह फल आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभकारी है। यह आपके रक्‍त वाहिकाओं की धमनियों के तनाव और दबाव को कम करने, ब्‍लड प्रेशर को कम करने और हृदय स्‍वास्‍थ्‍य के लिए मददगार है। इसके अलावा यह मस्तिष्‍क की कोशिकाओं में रक्‍त प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है।

डायबिटीज व कोलेस्‍ट्रॉल के लिए

आजकल डायबिटीज की समस्‍या आम हो गई है। ऐसे में लोकाट का डायबिटीज के इलाज में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों को लोकाट की चाय के सेवन की सलाह दी जाती है। इसके नियमित सेवन से ब्‍लउ शु्गर लेवल को कम किया जा सकता है। लोकाट की चाय में मौजूद यौगिक इंसुलिन और ग्‍लूकोज के स्‍तर को नियंत्रित करने में सहायक हैं। लोकाट की चाय के सेवन से कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसकी चाय के सेवन से फेफड़ों व मुंह के कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

पेट संबंधी समस्‍याओं में मदद

लोकाट पेट के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभदायक होता है। इसमें ए‍क विशेष प्रकार का फाइबर होता है, जिसे पेक्टिन के नाम से जाना जाता है। इसके सेवन से पाचन को स्‍वस्‍थ्‍य व सुचारू रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा लोकाट के सेवन से कब्‍ज, अपच, दस्‍त, उल्‍टी, पेट की ऐंठन और पेट से जुड़ी सभी प्रकार की समस्‍याओं को दूर रखने में मदद करता है। लोकाट के पत्‍तों का काढ़ा बनाकर पीने से पेचिश और उल्‍टी की समस्‍या में लाभ मिलता है। लोकाट फल के रस के सेवन से पाचन-तंत्र कर समस्‍याएं ठीक हो जाती हैं और इसका काढ़ा खांसी को ठीक करने में भी मदद करता है।

लिवर की समस्‍याओं में लोकाट

लिवर की समसयाओं के इलाज में भी लोकाट फायदेमंद हैं। लिवर में गड़बड़ी के चलते कई स्‍वासथ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं। जैसे पीलिया या अन्‍य कोई बीमारी, ऐसे में लोकाट के पत्‍तों का इस्‍तेमाल इलाज के रूप में किया जा सकता है। यदि लिवर में गढ़बढ़ी हो, तो लोकाट के पत्‍तों का काढ़ा बनाकर नियमित सेवन करने से फायदा मिलेगा।

इम्‍यूनिटी सिस्‍टम को मजबूत बनाए

लोकाट के पत्‍तों में पाये जाने वाले एसिड में एंटीजन जैसे एंटीवायरल तत्‍व पाये जाते हैं। जिसके वजह से यह आपके इम्‍यूनिटी सिस्‍टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा लोकाट के सेवन से कई बैक्‍टीरिया से शरीर की रक्षा करने में मदद मिलती है। यह फल एंटीऑक्‍सीडेंट के रूप में भी काम करता है। इतना ही नहीं लोकाट में मौजूद पोषक तत्‍वों और विटामिन के कारण यह हड्डियों को मजबूत रखने में भी मदद करता है।

Back to top button