वेट लॉस के लिए जानिए 5 योगासन जिससे मोटापा होगा छूमंतर-

वजन कम करने के लिए लोग जिम में घंटों तक पसीना बहाते और डायट को फॉलो करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ लोग अपने टार्गेट को अचीव करने में महीनों लगा देते हैं। वैसे तो वेट लॉस करने का सबसे आसान तरीका है कि आप संतुलित डायट लें और इसके साथ ही कुछ एक्सरसाइज फॉलो करें। वेट लॉस करने के लिए आप योगा भी कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से योगासन करते हैं तो आप फटाफट वजन कम कर सकते हैं। इसके अलावा योग पेट पर जमी चर्बी को भी कम करने में मदद करता है। तेजी से पेट की चर्बी कम करने के लिए और वेट लॉस के लिए आप इन 5 बेस्ट योगासन को रोजाना कर सकते हैं। 

वजन घटाने के लिए योगासन

1) नाव मुद्रा

इस मुद्रा को करते समय आपका शरीर नाव की तरह होना चाहिए। ये आसन काफी आसानी है, बस इसे करने के लिए आपको संतुलन की जरूरत होती है। इसे करने के लिए जमीन पर बैठें, अपने पैरों को सीधा करें, अपने पैरों को ऊपर उठाने की कोशिश करें। इसी के साथ अपने हाथ को फर्श के समानांतर फैलाकर वी शेप बनाएं। इस पोज को 10-20 सेकंड तक बनाए रखें।


2) ऊर्ध्वमुख श्वानासन

इस मुद्रा को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। फिर हथेलियों को नीचे की ओर कंधों के नीचे रखते हुए हाथों को आगे की ओर फैलाएं। अपने शरीर को ऊपर की ओर उठाएं और आगे की ओर देखें। इसे करते समय कंधों को कानों से दूर रखें, अपने ग्लूट्स को आराम दें, अपने घुटने और कूल्हे को उठाएं। इसे करते वक्त पैरों और हाथों को चटाई पर दबाएं। यह शरीर के वजन को खींचने और संतुलित करने के लिए बहुत अच्छा है।

3) त्रिभुज मुद्रा 

ये आसान जांघों को मजबूत करता है। इसी के साथ ये पूरे शरीर के ब्लड फ्लो में सुधार करती है और पीठ दर्द से राहत दिलाती है। यह मुद्रा आपके पेट और कमर के आसपास की चर्बी को जलाने में मदद करती है। इसे करने के लिए अपने पैरों को लगभग तीन फीट अलग करके खड़े हो जाएं, नीचे झुकें, अपने बाएं पैर को थोड़ा सा दाईं ओर मोड़ें और अपने दाहिने पैर को आगे की ओर रखें। अब अपने बाएं हाथ को फैलाकर पैरों या फर्श को छुएं और अपने दाहिने हाथ को छत की ओर फैलाएं। मुद्रा को 20-30 सेकंड तक बनाए रखें।

4) उत्कटासन 

इसे चेयर पोज भी कहा जाता है। इसे करने के बहुत सारे फायदे हैं और यह आपके पैरों के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। हालांकि चेयर पोज के कई रूप हैं, लेकिन हर पोज मांसपेशियों के फायदे के लिए बढ़िया है। इसे सीधे खड़े होकर शुरू करें, अपनी हथेलियों को जोड़कर नमस्ते करें और अपनी बाहों को अपने सिर के ऊपर उठाएं। अपने घुटनों को मोड़ें ताकि आपकी जांघें फर्श के समानांतर हों। तेजी से वजन घटाने के लिए 30 सेकंड के लिए पोज को होल्ड करें।

5) वीरभद्रासन

ये एक अपर बॉडी वर्कआउट है। यह आसन हाथ, कंधे और पैरों को मजबूत करने के लिए है। इसे करने पर पूरे शरीर को एक्टिव करने और संतुलन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं, पीठ को सीधा रखते हुए घुटनों को बिना मोड़े तीन से चार फीट की दूरी पर पैरों को फैलाएं। अब अपने घुटनों को मोड़ें और शरीर के ऊपरी आधे हिस्से को बगल की तरफ मोड़ें। अपने हाथ को पंख की तरह सीधा उठाएं। 

Back to top button