वीडियो: लोगों ने महिला के कंधे पर पति बैठाकर गांव में घुमाया, वजह जानकर हो जाओगे हैरान…

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में प्रेम प्रसंग के शक में गांव वालों ने एक महिला के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। महिला को अपने पति को कंधे पर बैठकर घुमाने का फरमान सुनाया गया और उसे इस फरमान का पालन करना पड़ा। सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।

पीड़ित महिला की शिकायत पर पति सहित 7 लोगों पर झाबुआ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग महिला को धक्का दे रहे हैं, उसे मजबूर किया जा रहा है कि वह पति को कंधे पर बैठाकर घुमाए। यहां तक की उसके पति को धकियाकर मजबूर किया गया कि वह पत्नी के कंधे पर सवार हो। गांव वालों के दबाव में पति अपनी पत्नी के कंधे पर सवार हो जाता है।

Back to top button