वीडियो अपलोड करके बदमाशों को चेतावनी देने वाले शख्स को गोलियों से भुना

वीडियो अपलोड करके बदमाशों को चेतावनी देने वाले अर्जुन नगर के 20 साल के नितिन की पांच बदमाशों ने गुरुवार देर रात साढ़े 12 बजे घर से 300 मीटर की दूरी पर 13 गोलियां मारकर हत्या कर दी। 

लगातार गोलियाँ मारते रहे युवक 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने वीडियो कॉल करके नितिन को पहले घर के बाहर बुलाया फिर चार शूटरों के साथ मिलकर उसे गोलियों से छलनी कर दिया। तीन गोलियां नितिन के सिर के आरपार हो गईं। गोलियां मारने के बाद पांचों बदमाश कार से फरार हो गए। बताया जा रहा है की गैंग का सरगना नितिन का भी दोस्त था।

शव देखकर माँ हो गयी बेहोश 

बुआ के मचलते दिल ने जब भतीजे को छुआ, तो हुआ कुछ ऐसा की, होश उड़ गए लोगों के

प्राप्त जानकारी के अनुसार नितिन की मां शिकायत पर कई लोगों को खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। नितिन को गोली मारने वाले एक बदमाश ने शुक्रवार सुबह सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है की बदमाशों के गोली मारकर जाने के 15 मिनट बाद नितिन का दोस्त मौके पर पहुंच गया। उसने भागकर नितिन की मां को सूचना दी। सूचना मिलते ही मां मौके पर पहुंची और इकलौते बेटे को खून से लथपथ देख बेहोश हो गई। इसके बाद स्थानीय लोग बेहोश मां और घायल नितिन को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने मां को भर्ती कर लिया और नितिन को मृत घोषित कर दिया। 

Back to top button