…तो इस वजह से विनोद खन्ना की ‘अंतिम यात्रा’ में नहीं पहुँचे सलमान और शाहरुख

फिल्मी दुनिया के बड़े कलाकारों में से एक विनोद खन्ना के निधन के बाद कई तरह की बातें निकल कर सामने आईं। उनके निधन पर कई बड़े बड़े स्टार मौजूद थे जिसमें कई तरह की बातें निकल कर सामने आई।विनोद खन्ना की ‘अंतिम यात्रा’ में नहीं

अब लोगों के बीच बात तब और ज्यादा बढ़ने लगी जब बड़े बड़े स्टार अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हुए। विनोद खन्ना के जिगरी दोस्त रहे श्रषि कपूर ने तो बॉलीवुड की पोल खोल के रख दी है। ऋषि कपूर ने प्रियंका की पार्टी में जाकर विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में न जाने वाले लोगों को चमचा करार दिया

अभिनेता ने ऋषि कपूर का ये गुस्सा कुछ हद तक जायज भी था। बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्रिटीज जिन्हें विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में पहुंचना चाहिए था। वे नहीं आए। इस लिस्ट में शाहरुख और सलमान समेत कई स्टार्स शामिल हैं। हर कोई किसी न किसी वजह के चलते विनोद खन्ना के परिवार के दुख में शामिल नहीं हो सका। आगे जानें आखिर क्यों विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए सेलेब्रिटीज।

बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान ”टाइगर जिंदा है’‘ की शूटिंग के चलते इंडिया से बाहर हैं। इससे पहले जब विनोद खन्ना की बीमारी की खबर आई थी तब सलमान खान उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

यह भी पढ़े: सलमान की इस हीरोइन के साथ हुई छेड़छाड़, बचाने पहुंचे…

शाहरुख खान भी इन दिनों TED टॉक शो के सिलसिले में देश से बाहर हैं। जिसके चलते वो विनोद खन्ना के परिवार के दुख में शामिल नहीं हो सके।

आमिर खाम भी इंडिया से बाहर थे। शुक्रवार को सुबह ही उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर वापस लौटते हुए स्पॉट किया गया है। विनोद खन्ना की इस दुख की घड़ी में न पहुँचने वालों में सिर्फ 3 खान ही नहीं बल्कि कई अन्य अभिनेता भी थे।

अक्षय कुमार फिल्म ‘पैडमैन’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं वे बाहर हैं या मुंबई में ही हैं ये तो पता नहीं चल सका है लेकिन वे इसी फिल्म की वजह से ही शामिल नहीं हो सके।

Back to top button