वारसॉ पोलैंड
वॉरसा पोलैंड की राजधानी भी है इस जगह की रौनक तब बढ़ जाती है जब क्रिसमस नजदीक आने लगता है। बता दें यह जगह क्रिसमस मनाने के अलावा और कई खास ट्रेडिशन के लिए भी मशहूर है। हर साल 22 नवंबर को इस शहर को पूरी तरह से कलर लाइट से सजा दिया जाता है, जो क्रिसमस से तीन दिन पहले तक सजा रहता है। यहां क्रिसमस पुरानी परंपरा के तहत मनाया जाता है।
prague
क्रिसमस मनाने के लिए यह शहर पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां आने के बाद त्योहार मनाने के साथ-साथ कई और चीजें यहां की सफर को यादगार बना देती है। जैसे यहां की नाव यात्रा को लोग बहुत इन्जॉय करते हैं। चीनी मिट्टी के बर्तन, माउंटेन केक आदि यहां आकर्षण के खास केंद्र है।
नीदरलैंड का एम्स्टर्डम भी क्रिसमस के लिए पूरे दुनिया भर में मशहूर हैं। क्रिसमस के दौरान शहर की सड़कों और मार्केट को पूरी तरह से लाइट से सजाया जाता है। कलरफूल लाइट यहां की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। यहां के लोग नवंबर से ही उत्सव मनाना शुरू कर देते हैं। कोपेनहेगन, डेनमार्क का बहुत खूबसूरत शहर है। यह क्रिसमस के दौरान पूरी तरह लाइट से ढ़का हुआ होता है। यहां की गर्म चॉकलेट पूरी दुनिया भर में फेमस है।
स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख बेहद ही खूबसूरत है। क्रिसमस के दौरान यहां की खूबसूरती में चार-चांद लगा होता है। फेस्टिवल के दौरान यह शहर जन्नत से कम नहीं लगता। अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यह जगह बेस्ट है।