विडियो : धोनी के गाने की जमकर हो रही चर्चा, फैंस खूब कर रहे पसंद

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कुछ भी करें वो सुर्खियां बन जाती है। फिलहाल धोनी क्रिकेट फील्ड से दूर हैं, लेकिन उनकी गतिविधियों पर फैंस की लगातार निगाहें बनी हुई है। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने पिछले दिनों अपने दोस्तों और करीबियों के लिए स्पेशल पार्टी रखी। इस पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि धोनी फिर चर्चा आ गए।

दरअसल इस स्पेशल पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए। इनमें माही, उनकी पत्नी साक्षी और दोस्त मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रहे हैं और जमकर एंजॉय कर रहे हैं। इस पार्टी जो वीडियो सामने आया उसमें माही, उनका एक दोस्त नजर आ रहा है। धोनी का ये अंदाज लोगों को इसलिए पसंद आ रहा है कि धोनी गाना गाते समय बिल्कुल भी सुर में नहीं नजर आए। जो खिलाड़ी क्रिकेट फील्ड में अपने परफेक्शन और फिनिशिंग के लिए पहचाना जाता है, वो सुर-ताल की दुनिया में बिल्कुल लय में नहीं दिखा। खैर फैंस धोनी के इस अंदाज को भी खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भारतीय तेज गेंदबाज शमी ने टॉप-10 में बनाई जगह, बुमराह है बेस्ट

धोनी इस वीडियो में माइक लेकर – जब कोई बात बिगड़ जाए.. गाने का अंतरा गा रहे हैं। उन्‍हें सुनते ही फैंस समझ रहे हैं कि दूसरी ही लाइन में माही के सुर बिगड़ गए। हालांकि धोनी फिर भी गाने की कोशिश कर रहे हैं। कुल मिलाकर धोनी इसमें एंजॉय करते दिख रहे हैं। माही के बाद उनके एक दोस्त भी गाने की कोशिश कर रहे हैं और उनके सुर तो माही से भी ज्यादा बिगड़े हुए दिखे। इस पर सभी की हंसी भी निकल रही है। कुल मिलाकर ये वीडियो काफी मजेदार लग रहा है।

बता दें कि रांची में हुई इस पार्टी में साक्षी की खास दोस्त टीवी प्रोड्यूसर नीति और प्रीति सिमोस, ख्यात पंजाबी सिंगर-एक्‍टर जस्‍सी गिल और अन्य भी दिखाई दे रहे हैं। ये सभी दोस्त पार्टी में जमकर मस्‍ती करते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि धोनी ने इस समय क्रिकेट से ब्रेक लिया हुआ है और वर्ल्ड कप के बाद से वे फील्ड में नहीं उतरे है। हालांकि उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है, लेकिन टीम में उनकी वापसी को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है।

Back to top button