वायुसेना में शामिल हुए पांच राफेल, चीन-पाकिस्तान को दिया ‘​बड़ा और कड़ा​’ ​संदेश

​नई दिल्ली। फ्रांस से खरीदे गए पांच आधुनिक फाइटर जेट राफेल गुरुवार को अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना में शामिल कर लिए गए। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ​ने​ कहा है कि राफेल ​की ​क्षमताओं और तकनीकी बढ़त से ​​हमारी वायु सेना ​की ​ताकत बढ़ी है​।​ राफेल का​ वायुसेना में शामिल होना पूरी दुनिया, ख़ासकर हमारी संप्रभुता की ओर उठी निगाहों के लिए एक ​’​बड़ा और कड़ा​’ ​संदेश है।

रक्षामंत्री ने कहा कि हमारी सीमाओं पर जिस तरह का माहौल हाल के दिनों में बनाया गया है। उनके लिहाज़ से यह बहुत महत्वपूर्ण है।​​ बदलते समय के साथ हमें स्वयं को भी तैयार करना होगा​​​​। ​इस मौके पर मौके पर राजनाथ सिंह ने फ्रांस ​की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली का देशवासियों की ओर से गर्मजोशी से स्वागत ​किया​​।​ उन्होंने कहा कि इस ​कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति हमारी मजबूत रक्षा साझेदारी को दर्शाती है।
राजनाथ सिंह ​ने​ कहा कि राफेल का ​वायुसेना के बेड़े में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच के प्रागढ़ ​संबंधों को दर्शाता है​​।​ भारत और फ्रांस लंबे समय से आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक साझेदार रहे हैं। आज, दुनिया में सुरक्षा के साथ-साथ, आर्थिक और भू-रणनीतिक मुद्दे नए-नए रूपों में हमारे सामने आ रहे हैं। हम दो बड़े लोकतंत्र, एक स्थायी, सक्रिय, और भविष्य उन्मुख संबंध बनाने और बढ़ाने में कामयाब रहे हैं​​​​।​​
रक्षामंत्री ने कहा कि हम दोनों देश ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सार्वभौमिक ​सिद्धांतों को मजबूत करने और पूरी दुनिया में इसे प्रसारित करने के लिए भी प्रतिबद्ध ​हैं​​।​​ ​भारत और फ्रांस के बीच एक विशेष रणनीतिक साझेदारी है, जो समय के साथ लगातार मजबूत हो रही है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी जिम्मेदारि​यां केवल अपनी क्षेत्रीय ​सीमाएं तक ही सीमित नहीं हैं। हम भारत-प्रशांत क्षेत्र और हिंद महासागर क्षेत्र में भी लगातार एक जिम्मेदार देश के रूप में विश्व शांति और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ परस्पर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं​​।​ इस क्षेत्र की सुरक्षा चिंताओं में, भारत और फ्रांस का दृष्टिकोण एक है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार और आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ाई में भी भारत और फ्रांस के विचार ​एक ​हैं​​।
The post वायुसेना में शामिल हुए पांच राफेल, चीन-पाकिस्तान को दिया ‘​बड़ा और कड़ा​’ ​संदेश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button