वाणी कपूर ने पहनी राम नाम की बिकनी, सोशल मीडिया मचा…बवाल

वाणी कपूर इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकारा में से एक हैं। वह न सिर्फ बेबाक होकर अपनी राय रखती हैं बल्कि चैलेंजिंग रोल्स को भी लेने से कतराती नहीं हैं। ऐसी ही बेबाकी उनके फैशन में भी नजर आती है जो यूं तो सिंपल दिखाई देते हैं लेकिन होते हॉट ऐंड ग्लैमरस हैं।

वाणी कपूर ने हाल ही में स्टाइलिश फोटोशूट करवाया है। तस्वीर में वाणी कपूर बिकनी में दिख रही हैं। अब आप कहेंगे बिकनी पहनना किसी एक्ट्रेस के लिए आम बात है इसमें बखेड़ा खड़ा करने जैसी क्या बात है। लेकिन वाणी ने जो बिकनी पहनी है उस पर हरे राम लिखा हुआ है। बस इसी बात पर उनके फैंस नाराज हो गए हैं। कई तरह की नसीहतें दे रहे हैं।एक यूजर ने लिखा- ‘कुछ तो शर्म करो भगवान राम का नाम लिखे हुए कपड़े पहन रखे हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा- मैंने आज तक किसी भी पिक पर कमेंट नहीं किया है। ना ही मैं आपको ट्रोल कर रहा हूं। लेकिन मैम प्लीज हमारे धर्म का इस तरह मजाक ना बनाएं।

Back to top button