लड़कियां जरुर जान हरा सेब खाने के फायदे

लाल सेब तो आसानी से मिलते हैं और लोग इसे खाते भी खूब है, लेकिन हरे सेब कम ही लोग खाते हैं। जबकि हरे सेब लाल सेब से कई मामलों में ज्यादा बेहतर साबित होते हैं। हरे सेब में फाइबर ज्यादा होता है और ये विटामिन सी से भी भरा होता है। यही कारण है कि ये आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में ज्यादा फायदेमंद है।साथ ही ये आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करने में कारगर है….

1. हरा सेब फाइबर से भरा होता है क्योंकि इसमें वसा, चीनी और सोडियम की मात्रा बेहद कम होती है। हरे सेब मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने का काम करता है जिससे वेट लॉस होता है। मेटाबॉलिज्म तेज होने के कारण कैलोरी आसानी से खर्च होती है। इससे आप जो भी खाते हैं वह असानी से ऊर्जा में तब्दील हो जाता है।

एटीट्यूड वाली लड़कियों को शादी के लिए तुरंत बोलिए हां बदल जाएगी आपकी किस्मत

2. हरे सेब में शरीर को डिटॉक्स करने का गुण होता है। इससे शरीर के विषैले तत्व बाहर आसानी से निकल जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे किडनी की सूजन को कम करने में भी फायदेमंद होती है। हरा सेब का रस शरीर में होने वाले कई तरह के दर्द को ठीक करने की क्षमता भी रखता है।

3. हरे सेब के रस यदि आप रोज पीते हैं या खाते हैं तो ये आपके अस्थमा के खतरे को 23% तक कम कर सकता है। ये एलर्जी से भी बचाता है क्योंकि इसमें विटामिन सी बहुत होता है और ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जो लोग नियमित धूम्रपान करते हैं, उन्हें हरे सेब जरूरी खाना चाहिए। ऐसा करने से प्रतिरोधी फुफ्फुसीय रोग से बचा जा सकता है।

4. विटामिन और मिनिरल्स से भरा हरा सेब पीरियड्स की दिक्कतों को भी दूर करता है। हैवी ब्लीडिंग की दिक्कते दूर होती हैं। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड को थक्का बनाने में मदद करते हैं। इसका जूस को पीने से घाव भी जल्दी भरते हैं। जिनका रक्तचाप ज्यादा रहता है, उन्हें भी इसका रस जरूर पीना चाहिए।

5. हरे सेब में एंटीऑक्सिडेंट, जैसे विटामिन ए, विटामिन सी और फिनोल प्रचुर मात्रा में होता है और ये सभी चीजें एंटी एजिग के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसे खाने से आप समय से पहले बूढ़े नहीं होंगे। साथ ही ये शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स झुर्रियों, फाइन लाइन्स के साथ काले धब्बों को स्किन पर आने से रोकता है। एंटीऑक्सिडेंट से भरा ये पेय शरीर को फ्री रेडिक्लस से लड़ने में मदद करता है।
Back to top button