लौकी-तरोई के साथ-साथ अब CM योगी को परोसी जाएगी भिंड़ी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद में रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे आ जाएंगे और यहां से लगभग पौने तीन बजे बरेली के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में यूं तो खाने का जिक्र नहीं है। यह नहीं दर्शाया गया है कि वह लंच करेंगे या नहीं। जिला प्रशासन ने खाने के लिए इंतजाम मुकम्मल कर लिया है। स्थानीय प्रशासन ने ताजी हरी सब्जियों से बना खाना परोसने की तैयारी की है।

लौकी-तरोई के साथ-साथ अब CM योगी को परोसी जाएगी भिंड़ी

OMG!! ये क्या क्या करती है मुंबई की लोकल ट्रेन में महिलायें, देखे विडियो..

जिला प्रशासन ने सर्किट हाउस में खाने का इंतजाम किया। हरी सब्जियों में लौकी, तरोई, भिंडी और अरहर की दाल परोसने की तैयारी है। गेहूं जौ के आटे की रोटियां तैयार होंगी। तहसील की टीम खाने का जिम्मा संभाले है। गाय की दूध का दही जमाया गया है। गाय के दूध से ही चाय बनेगी। मुख्यमंत्री के आते ही चाय पेश की जाएगी। मंडलीय समीक्षा के बाद या पहले खाने का आग्रह किया जाएगा। मुख्यमंत्री खाएं अथवा नहीं यह बात और है। फलों में मौसमी फल खरबूजा तरबूज के अलावा सेब, मौसमी का भी इंतजाम है। दिल्ली से हिमालया का पानी योगी के लिए मंगवाया गया है। सर्किट हाउस में और हैलीपैड में दोनों जगह यही ब्रांड रखवाया गया है।

अभी-अभी: 11.44 लाख से अधिक पैन कार्ड सरकार ने किये बंद

खाना पकाने में रामदेव का घी और मसाले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खाने में रामदेव की कंपनी पतंजलि के मसाले इस्तेमाल होंगे। साथ ही जिस तेल में सब्जी पकाई जाएगी वह भी पतंजलि सरसों तेल में। शुद्ध देशी घी भी पतंजलि का गाय का घी मंगवाया गया है। हैलीपैड पर भी गाय के दूध की चाय फल आदि का इंतजाम किया गया है।

Back to top button