लोकसभा चुनाव 2019: ‘आप’ से नहीं बनी अकाली दल टकसाली की बात, पार्टी अपने दम पर लड़ेगी चुनाव

लुधियाना। शिरोमणि अकाली दल टकसाली लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगा। पार्टी राज्य में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।लोकसभा चुनाव 2019: 'आप' से नहीं बनी अकाली दल टकसाली की बात, पार्टी अपने दम पर लड़ेगी चुनाव

यह जानकारी लुधियाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सेवा सिंह सेखवां ने दी। सेखवां ने कहा कि उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी अभी इसको लेकर फैसला नहीं हो पाया है। सेखवां ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने गठबंधन के लिए दिलचस्पी नही दिखाई। जिसकी वजह से पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया।

शिअद बादल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बादल ने सभी सिख संस्थाओं का अपमान किया है और अब RSS व BJP के इशारे पर काम कर रहे हैं। इस दौरान सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रधान तेजिंदर सिंह साथियों सहित अकाली दल टकसाली में शामिल हुए।

Back to top button