लोकसभा चुनाव से पहले गांधी परिवार के इस सदस्य के नाम की वीडियो क्लिप हुई वायरल, कांग्रेस में मचा हड़कंप

लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां अपने चरम पर हैं। प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया है। ऐसे में प्रियंका गांधी के नाम की एक वीडियाे क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हाे रही है। प्रियंका गांधी के नाम की वीडियो क्लिप वायरल होने की सूचना ने कांग्रेस में हड़कंप मचा हुुआ है।लोकसभा चुनाव से पहले गांधी परिवार के इस सदस्य के नाम की वीडियो क्लिप हुई वायरल, कांग्रेस में मचा हड़कंप

प्रियंका गांधी की कोर कमेटी का सदस्य बनकर हमीरपुर के कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी से 50 हजार रुपये और उनकी गाड़ी ठगने की एक खबर सोशल मीडिया में वायरल होने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। प्रत्याशी ने जहां इसे दुष्प्रचार बताया है वहीं कांग्रेसियों ने भी इसे विरोधियों की गहरी साजिश बताया है।

प्रत्याशी ने इसकी शिकायत करने की बात कही है। विभिन्न सोशल मीडिया में एक खबर वायरल हो रही है कि किसी ने खुद को प्रियंका गांधी की कोर कमेटी का सदस्य बताकर हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी से 50 हजार रुपये और उनकी गाड़ी ठग ली है, इससे स्थानीय कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया है।

इसपर प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने ऐसी किसी घटना के होने से साफ इंकार किया है और इसे दुष्प्रचार बताते हुए इसकी शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। वहीं कांग्रेस के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि जिले के कुछ कांग्रेसी ही दिल्ली में एक सप्ताह से डेरा जमाए हैं।

 

Back to top button