लोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र के नांदेड़ से लड़ सकते हैं राहुल गांधी

मुंबई। कुछ ही महीनों बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी समेत तीन लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं, जिसमें महाराष्ट्र का नांदेड़ लोकसभा सीट का भी समावेश है।
नांदेड़ महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का गृह क्षेत्र
नांदेड़ महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का गृह क्षेत्र है। इसके आलावा मध्य प्रदेश में किसी सुरक्षित सीट से राहुल के चुनाव लड़ने की चर्चा है। राहुल के नांदेड़ से चुनाव लड़ने की अटकलों को अशोक चव्हाण के बयान से बल मिला है। मीडिया से बातचीत में चव्हाण ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं। वह किसी भी लोकसभा सीट से सफलतापूर्वक लड़ सकते हैं। अगर वह नांदेड़ से चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो उनका स्वागत है।
ये भी पढ़ें :-अन्ना बोले लोकपाल नहीं था इसलिए हुआ ‘राफेल घोटाला’, डील से जुड़ें हैं कई कागज 
2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान चव्हाण नांदेड़ सीट से हुए थे निर्वाचित
बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान चव्हाण नांदेड़ सीट से निर्वाचित हुए थे। एक महीने पहले जब चव्हाण ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी तो उनसे कार्यकर्ताओं ने राज्य में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर फोकस करने की अपील की थी, जिससे कि वह मुख्यमंत्री पद की रेस में प्रमुख दावेदार हों। बहरहाल राहुल गांधी नांदेड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे या ये केवल अफवाह है, यह तो आने वाले समाय में ही पता चल पायेगा।

Back to top button